वल्लभभाई झावेरभाई पटेल, सरदार पटेल के नाम से हैं लोकप्रिय।
भारत के पहले उप प्रधानमंत्री एवं महान राजनीतिज्ञ थे वो भारतीय।
भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस के वरिष्ठ नेता,भारतीय गणराज्य के संस्थापक पिता।
जिन्होंने देश हित के कार्यों द्वारा एक एक भारतीय का दिल जीता।
स्वतंत्रता संघर्ष में अग्रणी भूमिका निभा, देश को एकीकृत किया।
भारत के लोगों ने इस भूमिका के लिए फिर," सरदार" उनको नाम दिया।
गुजरात में जन्मे (31.10.1875)लन्दन जाकर बैरिस्टर की पढाई की।
भारत आकर गाँधी जी से प्रेरित हो, स्वतंत्रता संघर्ष में अगवाई की।
खेडा संघर्ष (1918,गुजरात)कर भयंकर सूखे की चपेट में आए किसानों का साथ दिया।
अंग्रेज सरकार से कर में छूट की मांग की और कर में राहत का रास्ता साफ किया।
प्रांतीय सरकार ने किसानों के लगान को ,जब अत्याधिक(30%) बढ़ाया।
बारडोली सत्याग्रह(1928) आंदोलन में नेतृत्व कर, अंग्रेजों से इसे (6.03%)घटवाया।
भारत के इस " लौहपुरुष" को, मरणोपरांत दिया गया सर्वोच्च "भारत रत्न"का सम्मान (1991)।
उनकी याद में साधु बेट पर स्थापित किया(2018),दुनिया का सबसे ऊंचा बुत (एकता की मूर्ति')स्टैच्यू ऑफ यूनिटी महान।
3.00 pm 29 Oct 2020
Super
ReplyDeleteThanks
ReplyDeleteNice
ReplyDelete