English version 2934
Punjabi version 2935
2122 1212 22
क़ाफ़िया आल Qafia aal
रदीफ़ किसका है Radeef kiska hai
सामने मेरे लाल किसका है।
किसने पूछा है हाल किसका है।
देना मुझको जवाब है बोलो।
पर बताओ, सवाल किसका है।
जिस तरह छाया घेरा है हम पे।
हम पे फैंका जो जाल किसका है।
जिसपे हैरान सारी दुनिया ये।
कुछ बताओ कमाल किसका है।
हम भी देखेंगे उसकी सूरत को।
ये हसीं सा जमाल किसका है।
रंग भर दीने जिसने जीवन में।
खुशियों का, वो थाल किसका है।
शर्म से है छुपा लिया जिसने।
हो गया सुर्ख गाल किसका है।
'गीत' जी ले खुशी से दुनिया में।
क्यों है चुप तू मलाल किसका है।
1.57pm 16 Nov 2024
No comments:
Post a Comment