Followers

Monday, 5 December 2016

K500202 सपने पूरे कर (Spne Suhaane)

Punjabi version 3189
सपने तू देख उँचे,कामयाबी के और आगे बढ़ने के,
मस्तिष्क के विचारों को, ऊँचा उठने के लिए लड़ने दे।
सपनों को साकार करने के लिए संघर्ष कर।
चाहता हो सपनों को पूर्ण करना तो कर्म कर।
पाना चाहता हो सपनों को, तो कर्म कर।
सपने तुझे उत्साह और प्रेरणा देंगे।
मगर, उन्हें पूरा करने के लिए श्रम का मूल्य लेंगे।
अपने आदर्शों को स्थिर कर,
मंज़िल तय कर जीवन में आगे बढ़।
आत्मविश्वास को अपने जगा ले।
सपनों को अपने सार्थक बना ले।
अपनी योग्यता पर विश्वास रख।
अपने कदमों को राहों से विचलित मत कर।
तू नहीं कर सकता, ऐसा मत सोच।
मंज़िल को पाने के लिए नया रास्ता खोज।
आशा के निर्माण में बुद्धि लगा दे।
हर सपना साकार करके दिखा दे।
जीवन चाहे एक संघर्ष है।
उसे तू उत्कर्ष बना दे।
24 july 1990    202

No comments: