Followers

Wednesday 12 April 2023

2348 गाना Gana Khtm श्याम जी का भजन (Khatoo shyam ji ka Bhazan )

 22 22 22 2

मुश्किल देखो आन पड़ी।

आई मुझ पर ऐसी घड़ी।

मेरा सहारा तू ही खाटू (श्याम)

तुमसे न कोई शक्ति बड़ी।


बिपदा में मैं फंँसा हूँ भगवन।

खोलो मेरे आ के बंधन।

बिपदाओं की लगी है झड़ी।

मुश्किल देखो .।।।।।र ऐसी घड़ी।

मेरा सहारा .।।।।।।कोई शक्ति बड़ी।


भूला तुझको मैं था भगवन।

अपना लगाया और कहीं मन।

निकली मेरी सारी तड़ी।

मुश्किल देखो .।।।।।र ऐसी घड़ी।

मेरा सहारा .।।।।।।कोई शक्ति बड़ी।

22 22 22 2

चाहूंँ तुझको सदा ही भगवन ।

रखना मेरा ऐसा ये मन।

मन में सदा रहे तेरी छवि।

मुश्किल देखो .।।।।।र ऐसी घड़ी।

मेरा सहारा .।।।।।।कोई शक्ति बड़ी।

10.09am 13 April 2023

डॉ संगीता शर्मा कुंद्रा "गीत" चंडीगढ़


2 comments: