Followers

Sunday 31 January 2021

1543 महफिले सजती रहें

 जिंदगी यूं ही चलती रहे ।

खुशियां यूँ ही बँटती रहे।

समां गुजरे पता ना चले ।

दुनिया यूं ही चलती रहे।


साथ सब हो हर जगह ।

महफिलें सजती रहें।

गम गलत हो इस तरह ।

दोस्ती फलती रहे।


हर जगह रंगीनियाँ  हों।

रौंनकें लगती रहें।

साथ सारे मिलकर गाएं। 

महफिले सजती रहें।

9.42pm 31 January 2021


Saturday 30 January 2021

1542 कौन था बापू

 कौन था बापू किसी को अब याद नहीं।

हो जाए जब छुट्टी,बसआती है याद तभी।

अहिंसा की बातें कहीं धरी की धरी रह गई।

अब तो बस हिंसा की ही जाती है बात कही।

कह तो देते हैं बात करने से ही बात बनती है।

पर ऐसा तो हमने  होता देखा नहीं कभी। 

जिधर देखो बस आग ही आग लगी है।

हर किसी को ही है यहां तो बस अपनी पड़ी।

बापू तुम अब स्वर्ग साधना में लग जाना।

भारत की चिंता अब छोड़ देना सभी।

जो होना है हो जाएगा भारत का अब। 

तुमने कर्म कर अपना दिला दी थी आजादी।

.1.37pm 30 Jan 2021 Saturday 


Friday 29 January 2021

1541 हाथ में लेके हाथ

 हाथ में लेके तेरा हाथ।

निभाना है जीवन भर का साथ ।

तू जहाँ, मैं वहाँ हूं सनम ।

रहेंगे संग संगजो भी हालात ।

हाथों में लेके.....

जब से तू मेरा हुआ है ।

आसान हर सफर हुआ है।

ऐसे गुजरी जिंदगी साथ ,

बढ़ता ही रहा आपका प्यार ।

हाथों में लेके..... 

हर जन्म तुझे पाने की चाह है ।

तेरे संग आसान हर राह है।

 तू रहे सदा  चाहूं मैं साथ।

संग गुजरे हर दिन हर रात।

 हाथों में लेके हाथ ...

13.08pm 29 Jan 2021


Thursday 28 January 2021

1540 सफर थम गया

 मैं चला था मंजिल की तरफ।

 मगर ठहरी रही मेरी यह डगर।

रास्ते सब यहाँ खामोश थे ।

शजर भी तो सब बेहोश थे। 

अपनी तन्हाई में था मैं गुम। 

कर रहा था अपनी ही अधेड़ बुन। 

इकदम कहाँ से ये शोर आ गया ।

खामोशी का आलम शोर में बदल गया ।।

अब लग रहा है नयी है यह जगह ।

गुम गया मेरा जो था रास्ता ।

अब सोचता हूं मैं जाऊं ठहर।

 देखूंगा मैं आगे ,जब होगी सहर 

2.26pm 28 Jan 2021

Wednesday 27 January 2021

1539 गज़ल :Gazal ये माना जिंदगी तू है मेरी तो हमसफर

 221 2121 1221 212

काफि़या:Qafia : इल ill

रदीफ़ : Radeef : पता चले Pta Chale

उनकी नजर है कितनी क कातिल पता चले।

 और हम हैं कितने सहने के काबिल पता चले।


कर तो लिया है प्यार जो अब उनसे हमने,पर,

कितना है करता प्यार के वो दिल पता चले।


कब्जा लिया ,बिना ही इजाजत जो उनका दिल 

पर कैसे वो हो जाते हैं दाखिल पता चले।


मत दूरियां  बना तू यूँ  मुझसे  ओ इस कदर 

क्या होगा सब ये करने से हासिल पता चले।


 ये माना  जिंदगी तू है मेरी तो हमसफर।

 पर कैसै है तू मुझमें यूँ शामिल, पता चले।


आ जाए जिंदगी में, जो  इक दफ्अ तू मेरी।

 होती है कैसे जिंदगी झिलमिल पता चले।

12.17pm 27 January  2021

Tuesday 26 January 2021

K1 1538 खून बोलदा (पंजाबी) (Punjabi)iਖ਼ੂਨ ਬੋਲਦਾ

कोई किन्ना वी आपणा बण जावे ।

पर खून बोलदा। 

किन्ना वी किसे नाल कर लो। 

पर खून बोलदा।


आपणे तां-आपणे हुंदे।

किन्ना वी तुसीं दूजियां नू अपणा बणा लो ,

पर खून बोलदा। 

यारां नाल बहारां मनिन्या।

पर जदों भैण भरा, विच्च आ जावे

तद खून बोलदा।


प्रेम प्रीत नाल चलिए सब नाल।

पर जदों रिश्ते विच्च आ जाण।

पासे हो जाइए, शुक्र मनाइए ।

क्योंकि जद्द खिच्च आ जावे ।

तां खून बोलदा।

7.26pm 26 January  2021

ਕੋਈ ਕਿੰਨਾ ਵੀ ਆਪਣਾ ਬਣ ਜਾਵੇ।

ਪਰ ਖੂਨ ਬੋਲਦਾ।

 ਕਿੰਨਾ ਵੀ ਕਿਸੇ ਨਾਲ ਕਰ ਲਓ ।

ਪਰ ਖ਼ੂਨ ਬੋਲਦਾ।


ਆਪਣੇ ਤਾਂ ਆਪਣੇ ਹੁੰਦੇ।

 ਕਿੰਨਾ ਵੀ ਤੁਸੀਂ ਦੂਜਿਆਂ ਨੂੰ ਆਪਣਾ ਬਣਾ ਲਵੋ।

ਪਰ ਖ਼ੂਨ ਬੋਲਦਾ।


ਯਾਰਾ ਨਾਲ ਬਹਾਰਾਂ ਮੰਨਿਆ ।

ਪਰ ਜਦੋਂ ਭੈਣ ਭਰਾ ਵਿੱਚ ਆ ਜਾਣ ।

ਤਾਂ ਖ਼ੂਨ ਬੋਲਦਾ।


 ਪ੍ਰੇਮ ਗੀਤ ਨਾਲ ਚੱਲੀਏ ਸਭ ਨਾਲ।

 ਪਰ ਜਦੋਂ ਰਿਸ਼ਤੇ ਵਿਚ ਆ ਜਾਣ,

ਪਾਸੇ ਹੋ ਜਾਈਏ, ਸ਼ੁਕਰ ਮਨਾਈਏ ।

ਕਿਉਕਿ ਜਦੋਂ ਖਿੱਚ ਆ ਜਾਵੇ ।

ਤਾਂ ਖ਼ੂਨ ਬੋਲਦਾ।

Monday 25 January 2021

1537 Dohe दोहे

 हार जीत का फैसला, करना है जो आज।

सोच समझकर रख कदम, और बदल अंदाज।


काहे की चिंता तुझे, तू कर अपना काम।

 सब कुछ उस पर छोड़ दे, खुद देखेंगे राम।


होना है जो होयगा, रोक सके तो रोक।

जब उसके हाथ में  हैं,सभी लोक परलोक।


काहे तू बैठा रहे,कर ले तू कुछ काम ।

कर्म किए ही ज्ञात हो , क्या होता आराम।

3.48pm 25 Jan 2020

Sunday 24 January 2021

1536 Gazal : गज़ल :यार नजर नहीं है आते

1121 2122 1121 2122

काफिया  Qafia :आर Aar

रदीफ़:Radeef: नजर नहीं आते

करूंँ उनकी बात क्या ,यार नजर नहीं है आते।

दे के धोखा यार ,हर बार नजर नहीं है आते।


कोई उनकि बेकरारी का सबब जो  पूछे उनसे।

वो बता दें, ऐसे आसार नजर नहीं हैं आते।


जो हों सोचते किसी की भी मदद के बारे ,ऐसे,

 तो अजि वे तो मददगार नजर नहीं है आते।


यूँ दिखाया ,छोड़ शर्मिंदगी से गए थे महफिल ।

वो तो शर्मसार पर यार नजर नहीं हैं आते।


के थे  लगते मेले खुशियों के जहां पे हर जगह पर ।

अजि आजकल वो बाजार नजर नहीं हैं आते।


है बदल गया ज़माना ,वो जो बात थी पुरानी ।

कि हमें तो अब वो ,सिंगार नजर नहीं हैं आते।


के हो जिसकी तेज किस्मत,उसे दिख ये जाते तारे।

 के वो टूटते तो हर बार, नजर नहीं हैं आते।

3.07pm 22 Jan 2021

Saturday 23 January 2021

1535 Dohe दोहे (राधा श्याम)

 श्याम बजाए बांँसुरी, मन गाए चित्तचोर।

प्रेम लग्न की धुन बजी, नाचे मन का मोर।।


राधा होई बांँवरी, सुन बंँसी की तान।

 सुध बुध सगरी खो गई, रहा न कुछ भी भान।।


श्याम श्याम रटती रहूँ, चाहे दिन हो रात।

श्याम बिना सूझे नहीं, मोहे कोई बात।।


सुन श्यामा की बाँसुरी, रहे न कुछ भी ध्यान।

उसमें ही खोई रहूँँ, वो है मेरी जान।।

4.19pm 20 Jan 2021

*श्याम बजाए बांसुरी, नाचे मन का मोर।
*हुई बावरी राधिका , जब देखा चित्तचोर ।।**

*बावरिया वो फिरै ,सुन बंसी की तान।
*सुधबुध अपनी ना रही, ना था कुछ भी भान।*

*श्याम श्याम रटती  रहूँ,  दिन हो  चाहे रात।
*श्याम बिना सूझै  नहीं ,  और  कछू  अब बात।*

*सुन श्यामा की बाँसुरी, रहे न कोई ध्यान।
*बस उसमें खोई रहूँँ,  जो है मेरी जान।*


Friday 22 January 2021

1534 गज़ल:Gazal तुझसे न है कोई गिला रे

 2212 2212 2

काफि़या इला Qafia ila

रदीफ़ रे Radeef re

जब से है तू मुझसे मिला रे।

 है तब से मन मेरा खिला रे। 


है नैन खुश और, मन भी खुश है।

 जबसे ये दिल तुझसे मिला रे। 


है मन तेरा और तू है मेरा।

तुमसे न है कोई गिला रे।


आया  सुकूं जो तुझसे मिलकर।

 उसका  तुझे क्या दूँ सिला  रे।

11.26am 22 Jan 2021

Thursday 21 January 2021

1533 इक्सवीं सदी के इक्सवें साल का इक्सवां दिन

आज तुझ पर क्या लिखूं ।

दिन है यह कुछ खास।

इक्सवीं सदी चली, कैसा है साल।

सबने यह दिन है देखा,जैसा मैंने आज।

 हर किसी की किस्मत में होती नहीं ये बात।

सदी बदलते देखे कोई कोई ,कोई देखे साल।

इन तीनों का मेल है , देखा मैंने आज।

सदी सदी का खेल है ।

सबकी किस्मत अपने हाथ ।

किसी के  गुजरे अच्छे  दिन।

किसी का ना दे ये साथ।

चाहूँ मैं सबका भला इस साल ।

छूटे बंधन सबके ,रहें सब खुशहाल।

12.15pm 21 Jan 2021

Wednesday 20 January 2021

1532 Dohe दोहे

 कोरोना के  काल में ,निकलें  बाहर लोग।

कितना ही समझा चुके,समझें ना यह रोग।


जहाँ कहीं भी जाइए ,मचा हुआ है शोर।

कलयुग के इस दौर में ,चले न कोई जोर।


संस्कार जिनमें भरे, मिले लोग हैं चंद।

संस्कारी होने का ,अलग होय आनंद।


सर्दी के इस मौसम में ,ऐसी चले बयार।

थरथर काँपे लोग हैं,मचि है हाहाकार।

3.46pm 20 Jan 2021

Tuesday 19 January 2021

1531 Dohe दोहे (माँ बाप)

 अचरज तू काहे करे, देखे जो अंजाम।

जो तुमने अब तक किया, यह उसका परिणाम।


व्यंग्य

होने दे जो हो रहा, काहे को घबराय ।

तू रख अपना ध्यान रे, तू तो आगे जाय।

 

कर सेवा  माँ  बाप की,  होगा बेड़ा  पार।

जीते जी स्वर्ग मिले, हो जाये उद्धार।


माया माया तू करे, पर संभाल न पाय।

शुभ कर्म अपने पास रख, माया साथ न जाय।


बोल मीठे बोल जरा,तन मन खुश हो जाय।

मंत्र मुग्ध फिर हों सभी, शब्द महक फैलाय।


जिसको तू मेरा कहे,वह यहीं रह जाए।

 जाना तेरे साथ जो, क्यों न उसे कमाए।

11.30am 19 Jan 2021

Monday 18 January 2021

1530 ( हास्य व्यंग कविता) हर जगह कुर्सी का खेल

 एक था ऑफिस बहुत बड़ा ।

जहाँ कुर्सियों का था ढेर लगा ।

एक मानव को चस्का  लगा।

भाँत भाँत की कुर्सियां इकठ्ठी करने लगा।

रोज सोचता किस कुर्सी पर मैं बैठूँ। 

और उस कुर्सी पर बैठ में ऐंठूँ। 

जिस कुर्सी पर बैठना चाहता ।

उस कुर्सी को उठा ले आता।

लॉकडाउन का उसने फायदा उठाया।

लड़कियों की कुर्सियां उठा ले आया। 

सोचता दिन भर करती है आराम ,

और करना पड़ता हमको काम।

चाहे कोई हो गर्भवती चाहे बच्चा जन के आए। 

पर उसको तो लड़कियों की ही कुर्सी नजर   भाए।

फिर कुर्सी चोर नाम पड़ गया उसका।

इस पर भी उसका हटा ना चस्का। 

कुर्सी पर बैठ वह फूला ना समाता। 

कभी एक ,कभी दूसरी पर बैठ, मन बहलाता।

सब उस पर तरस खाने लगे। 

उसकी बातों कर सब मन बहलाने लगे।

कहने लगे सब ,एक दिन अच्छा होगा ।

भगवान की कृपा हुई तो, पगला अच्छा होगा।

2.00pm 18.Jan 2021


Sunday 17 January 2021

1529 गज़ल Gazal बात बाकी है

 2122 1212 22

काफिया आत Qafia  Aat

रदीफ़  बाकी है Radeef  Baki hai

मैंने माना कि बात बाकी है।

 पर अभी और रात बाकी है।।


देखनी अब बिसात(capacity) तेरी है ।(दम) 

के अभी तो बिसात (Chess ) बाकी है ।(शतरंज) 


ये सुलझ जाए  मस'अला ,सोचो,

अब बचा क्या निकात(point) बाकी है ।


डूबना मत गमों में तू अपने।

जि़ंदगी में निशात(joy, cheerfulness) बाकी़ है।


डोलता क्यूँ है जि़ंदगी में तू।

कि जरूरी सबात(stability)बाकी़ है।


हौसला छोड़ना न तू अब तो।

चलनी लंबी सिरात(road, path) बाकी है।

संगीता शर्मा कुंद्रा ,चंडीगढ़ 


1.20pm 13 jan 2020

Saturday 16 January 2021

1528 Dohe दोहे देशभक्ति (भारत)

हर भारतवासी करे, भारत को जो प्यार ।

भारत पर तब ही करे, गर्व सारा संसार।


 मैं भारतवासी यही, है मुझको अभिमान ।

सारे इस संसार में ,मेरा देश महान।

10.00am 15 Jan 2020

मातृभूमि पर जीव जो, सब कुछ जाए वार।

हो जाए उस देश की,  मिट्टी का उद्धार।


11.19  am 15 Jan 2020

मेरे भारत देश में , होता ज्ञान प्रसार ।

वेदों की गंगा बहे, जो भर दे संस्कार।

11.56am 15 Jan 2020

Friday 15 January 2021

1527 माँ शारदा सरस्वती वंदना (Maa shaarada sarasvatee Vandna) Prayer of godess of knowledge and education in India

  कुन्द फूल समान, चंद्रमा सी  माँ शारदा सरस्वती।

हिमराशि, मोती समान धवल वर्ण ,माँ सरस्वती।

कर वीणा-दण्ड,पुस्तक ,माला ,श्वेत वस्त्र धारणी ।

श्वेत कमल है आसन , ग्रहण कर विराजनी। 

ब्रह्मा, विष्णु , शंकर आदी देवों द्वारा पूजिता  ।

जड़ता ,अज्ञान विनाशनी माँ सरस्वती।

ऐश्वर्य अलंकृता, बुद्धि प्रदायिनी भगवती माँ सरस्वती ।

करत कर जोड़ दंडवत प्रणाम ,माँ शारदा सरस्वती।

जय माँ शारदे। 

12.28pm 14 Jan 2021

Kund phool samaan, chandrama see  maan shaarada sarasvatee.

Himaraashi, motee samaan dhaval varn ,maan sarasvatee.

Kar veena-dand,pustak ,maala ,shvet vastr dhaaranee .

Shvet kamal hai aasan , grahan kar viraajanee. 

Brahma, vishnu , shankar aadee devon dvaara poojita  .

Jadta ,agyaan vinaashanee maan sarasvatee.

Aishvarye alankrta, buddhi pradaayinee bhagavatee maan sarasvatee .

Kart kar jod dandavat pranaam ,maan shaarada sarasvatee.

Jay maan shaarade.

(English  Meaning) 

The mother Sharada Saraswat is like the moon and, like a flower.

Snow, pearl-like Shining skin (Dhaval Varna) Maa Saraswati.

 Having (Veena)  harp, book, rosary in her hand, Wearing white cloth.

A white lotus is an asana i.e sitting on white lotus. 

Worshiped by Brahma, Vishnu, Shankar etc.

Mother Saraswati  destroys Illiteracy .

Aishwarya Alankrita, Wisdom givee Bhagwati Maa Saraswati.

Bowing my head Maa Sarada Saraswati I salute you from my heart. .

Jai Maa Sharde.

Thursday 14 January 2021

1526 मकर सक्रांति (Maakar Sakranti)

पौष मास में जब सूर्य मकर राशि पर आता है ।

तभी मकर सक्रांति का पर्व  मनाया जाता है।

यह पर्व खिचड़ी और पोंगल नाम से भी जाना जाता है।

इसे भारत के साथ-साथ नेपाल में भी मनाया जाता है।

इस दिन को उत्तरायण का आरंभ भी माना जाता है।

यह  पंजाब हरियाणा हिमाचल में माघी के नाम से जाना जाता है।

किसान अपनी अच्छी फसल के लिये भगवान को धन्यवाद देते हैं। 

भगवान की कृपा दृष्टि यूँ ही बनी रहे यह आशीर्वाद लेते हैं।

तीर्थस्थल में जाकर लोग स्नान ,दान-धर्मादि कर के आते हैं ।

 तिल, घी, शर्करा और कन्दमूल खाकर धूमधाम से मनाते हैं।

 नदियों के संगम पर लाखों की संख्या में लोग नहाने के लिये जाते हैं। 

तीर्थस्थलों में देवघाट व त्रिवेणी पर जाकर मेला लगाते हैं।

 गंगासागर में स्नान-दान के लिये लाखों लोगों की भीड़ होती है। 

"सारे तीरथ बार बार, गंगा सागर एक बार" ऐसी मान्यता होती है।

मकर संक्रान्ति के दिन ही गंगा जी भगीरथ के पीछे-पीछे चलकर ,

कपिल मुनि के आश्रम से होकर सागर में जा मिली थीं। 

सुना है इस दिन यशोदा ने श्रीकृष्ण को प्राप्ती को व्रत की थी।

महाभारत के समय भीष्म पितामह ने इसी दिन देह त्याग की थी। 

इस दिन से गर्मी का मौसम शुरू हो, रात छोटी,दिन बडा़ होने लगता है।

और जीवन अंधकार से प्रकाश की ओर अग्रसर होने लगता है।

9.35am 14 Jan 2021

Poh maas mein jab Surye makkar raashi par aata hai .

Tabhee makkar sakraanti ka parv  manaaya jaata hai.

Yeh parv khichadee aur pongal naam se bhee jaana jaata hai.

Ise bhaarat ke saath-saath nepaal mein bhee manaaya jaata hai.

Is din ko uttaraayan ka aarambh bhee maana jaata hai.

Ye  panjaab hariyaana himaachal mein maaghee ke naam se jaana jaata hai.

Kisaan apanee achchhee phasal ke liye bhagavaan ko dhanyavaad dete hain. 

Bhagavaan kee krpa drshti yoon hee banee rahe yah aasheervaad lete hain.

Teerthasthal mein jaakar log snaan ,daan-dharmaadi kar ke aate hain .

Gangaasaagar mein snaan-daan ke liye laakhon logon kee bheed hotee hai. 

"Saare teerath baar baar, ganga saagar ek baar" aisee maanyata hotee hai.

Makkar sankraanti ke din hee ganga jee bhageerath ke peechhe-peechhe chalakar ,

Kapil muni ke aashram se hokar saagar mein ja milee theen. 

Suna hai is din yashoda ne shreekrshn ko praaptee ko vrat kee thee.

Mahaabhaarat ke samay bheeshm pitaamah ne isee din deh tyaag kee thee. 

Is din se garmee ka mausam shuroo ho, raat chhotee,din bada ho jaata hai.

Aur jeevan andhakaar se prakaash kee or agrasar hota jaata hai.

(English  Meaning) 

In Poh month, when the Sun comes in Capricorn.

That is when the festival of Makar Sakranti is celebrated.

This festival is also known as Khichdi and Pongal.

It is celebrated in India as well as in Nepal.

This day is also considered to be the beginning of Uttarayan.

It is known as Maghi in Punjab Haryana Himachal.

The farmers thank God for their good harvest.

The blessings of God remain intact and take this blessing.

People come to the pilgrimage site for taking bath and do charity.

In Gangasagar, there is a crowd of millions for bathing.

"Saare Tirath Bar Baar, Ganga Sagar Once" is such a belief.

(All other pilgrimage again and again, Ganga Sagar once) 

On the day of Makkar Sankranti, Ganga Ji followed Bhagirath,

and had gone to the ocean through Kapil Muni's ashram.

It is heard that on this day, Yashoda fasted for attainment of Shri Krishna.

During the Mahabharata period Bhishma Pitamah sacrificed his body on this day.

From this day the summer season starts, the night becomes short, the day becomes big.

And life  moves from darkness to light.

Wednesday 13 January 2021

1525 भूला फिर भी,ख्याल बाकी है

2122 1212 22

 काफिया आल  Qafia Aal

रदीफ़ बाकी है Radeef Baki Hai

भूला फिर भी,ख्याल बाकी है।

क्योंकि करना सवाल बाकी है।


हम किसी काम के नहीं उनके। 

के दिखाना कमाल बाकी है।


छोड़ तो वो गए हमें, लेकिन,

उनको होना मलाल बाकी है।


जाने किस पर स्तिम वो ढाएं अब।

बच गया जो जमाल बाकी है।


जाते हैं छोड़ कर तो वो जाएं।

 देना दिल से निकाल बाकी है।

12.54pm 13 Jan 2020

Tuesday 12 January 2021

1524 स्वामी विवेकानन्द Swami Vivekananda

 स्वामी विवेकानन्दआध्यात्मिक गुरु ,वास्तविक नाम था उनका नरेन्द्र नाथ दत्त ।

अमेरिका स्थित (शिकागो में) (1893 )

विश्व धर्म महासभा में भारत की ओर से सनातन धर्म का  किया था प्रतिनिधित्व।


12 जनवरी 1863, कोलकाता में जन्मे,1902)माता भुवनेश्वरी देवी,पिता विश्वनाथ दत्त थे। 

 रामकृष्ण परमहंस के सुयोग्य शिष्य,वेदांत के विख्यात और प्रभावशाली आध्यात्मिक गुरु  बन उभरे थे।


 "मेरे अमेरिकी बहनों एवं भाइयों" इस प्रथम वाक्य ने सबका दिल जीत लिया ।

फिर, विवेकानंद ने अमेरिका, इंग्लैंड और यूरोप में हिंदू दर्शन के सिद्धांतों का प्रसार किया ।


अपने गुरु रामकृष्ण देव से वो प्रभावित थे जिनसे सीखा कि सारे जीवो मे स्वयं परमात्मा का ही अस्तित्व है।

जो मनुष्य दूसरे जरूरत मंदो मदद करता है ,वो सेवा द्वारा परमात्मा की भी सेवा करता है।


विवेकानन्द को युवकों से बड़ी आशाएँ थीं,इसलिए उनका जन्म दिवस युवा दिवस के रूप में मनाया जाता है

महात्मा गान्धी को आजादी की लड़ाई में जो जन-समर्थन मिला, वह विवेकानन्द के आह्वान का ही फल बताया जाता है।

 

इस प्रकार वे भारतीय स्वतन्त्रता संग्राम के भी एक प्रमुख प्रेरणा के स्रोत बने।

उन्होंने एक ऐसे समाज की कल्पना की थी जिसमें धर्म या जाति के आधार पर मनुष्य-मनुष्य में कोई भेद न रहे।


उनके कथन-"‘उठो, जागो, स्वयं जागकर औरों को जगाओ। अपने नर-जन्म को सफल करो 

और तब तक नहीं रुको जब तक लक्ष्य न प्राप्त करो।"


जीवन के अन्तिम दिन उन्होंने शुक्ल यजुर्वेद की व्याख्या की और कहा-

"एक और विवेकानन्द चाहिये, यह समझने के लिये कि इस विवेकानन्द ने अब है किया क्या।


अन्तिम दिन (4 जुलाई 1902 )भी उन्होंने अपनी ध्यान करने की दिनचर्या नहीं बदली।

प्रात:  ध्यान और ध्यानावस्था में ही अपने ब्रह्मरन्ध्र को भेदकर महासमाधि ली।( बेलुर मठ, हावड़ा)

12.56pm 12 Jan 2021 Tuesday 

Swami Vivekaanand the aadhyaatmik guru ,vaastavik naam tha unka Narender Naath Datt .

America sthith (Shikago mein) (1893 )

Vishv dharm mahaasabha mein bhaarat kee or se sanaatan dharm ka  kiya tha pratinidhitv.


12 january 1863, kolakata mein janme,1902)maata bhuvaneshvari devi,pita Vishvanaath Datt the. 

Raamakrishn Paramahans ke suyogye shishye,vedaant ke vikhyaat aur prabhaavashaali aadhyaatmik guru  ban ubhare the.


 "Mere amerikee behnon evam bhaiyon" is pratham vaaky ne sabaka dil jeet liya .

Phir, Vivekanand ne amerika, England aur Europe  mein hindu darshan ke siddhanton ka prasaar kiya .


Apane guru Ramakrishn Dev se vo prabhavit the, jinase seekha ki saare jeevon me svayan paramaatma ka hee astitv hai.

Jo manushye doosre jaroorat mando ki madad karata hai ,vo seva dvaara paramaatma kee bhi seva karta hai.


Vivekanand ko yuvakon se badee aashaen theen,isalie unaka janm divas yuva divas ke roop mein manaaya jaata hai

Mahaatma Gandhi ko aajaadi ki ladai mein jo jan-samarthan mila, vah vivekaanand ke aahvaan ka hee phal bataaya jaata hai.

 

is prakaar ve bhaaratiye Svatantrata Sangram ke bhi ek pramukh prerna ke srot bane.

Unhonne ek aise samaaj ki kalpana ki thi,  jisamein dharm ya jaati ke aadhaar par manushye-manushye mein koee bhed na rahe.


Unke kathan-"‘utho, jaago, svayan jaagakar auron ko jagao. apane nar-janm ko saphal karo 

aur tab tak nahin ruko jab tak lakshye na praapt karo."


Jivan ke antim din unhonne shukl yajurved ki vyaakhya ki aur kaha-

"ek aur vivekaanand chaahiye, yeh samajhane ke liye ki is vivekaanand ne ab tak hai kiya kya.


Antim din (4 july 1902 )bhi unhonne apani dhyaan karane ki dinacharya nahin badali.

Praate dhyaan aur dhyaanaavastha mein hi apane brahmarandhr ko bhedakar mahasamadhi li.(Vellur Math, Havada)

(English  Meaning) 

Swami Vivekananda was Spiritual Guru, his real name was Narendra Nath Dutt.

America-based (in Chicago) (1893)

Sanatana Dharma was represented by India in the World Religion General Assembly.


Born on 12 January 1863, Kolkata, 1902) Mother was Bhuvaneshwari Devi was father Vishwanath Dutt.

 Ramakrishna emerged as a well-known and influential spiritual master of Vedanta, a well-qualified disciple of Paramhansa.


 "My American sisters and brothers" this first sentence won everyone's heart.

Then, Vivekananda disseminated the principles of.

 Hindu philosophy in America, England and Europe


He was influenced by his Guru Ramakrishna Dev, from whom he learned that God exists in all creatures.

The person who helps other , he also serves the divine through service.


Vivekananda had great hopes from the youth, so his birthday is celebrated as Youth Day

The public support that Mahatma Gandhi received in the freedom struggle is said to be the result of the call of Vivekananda.

 

In this way, they are also one of the Indian freedom struggle

Become a source of major inspiration.

He imagined a society in which there was no distinction between man and man on the basis of religion or caste.


His statement - "Get up, wake up, wake yourself up and wake up others. Make your birth successful and don't stop until you hit the target. "


On the last day of life, he explained Shukla Yajurveda and said-

"Need another Vivekananda, to understand what this Vivekananda has done now.


Even on the last day (4 July 1902), he did not change his meditation routine.

In the morning, he meditated and meditated on his Brahmarandhra and took Mahasamadhi. (Vellur Math, Havada)


Monday 11 January 2021

1523 गज़ल Gazal :होश आना हुआ है मुश्किल(Hosh aana hua hai mushkil, )When you had left me.

 2122 1212 22

काफि़या  आई Qafia Aai

रदीफ़ है Radeef Hai

आग दिल में जो ये जलाई है।

और भड़की है जब बुझाई है।


हर कोई है बिगाड़ने को बस ।

बात किसने यहाँ बनाई है।


साथ छोड़ेंगे अब न हम तेरा।

अब ये हमने कसम उठाई है।


होश आना हुआ है मुश्किल, ये,

कौन सी मय, हमें पिलाई है।


 बात मानी है तुमने, मेरी कब ।

अपनी हर दफ्अ ही चलाई है।


छोड़ कर चल दिए थे जो हमको।

बात अब तक न वो भुलाई है।


आज जो आ गए हो फिर से तुम।

जान में जान मेरी आई है।

2.50pm 11 Jan 2020

Aag dil mein jo ye jalaee hai.

Aur jalatee hai jab bujhaee hai.


Har koi hai bigaadane ko bas .

Baat kisane yahaan banaee hai.


Saath chhodenge ab na ham tera.

Ab ye hamane kasam uthaee hai.


Hosh aana hua hai mushkil, ye,

Kaun see may, hamen pilaee hai.


Baat maani hai tumne, meri kab .

Har dpha apani hi chalai hai.


Chhod kar chal die the jo hamako.

Baat ab tak na vo bhulaee hai.


Aaj jo aa gae ho phir se tum.

Jaan mein jaan meri aai hai.


(English  Mean) 

The fire that is lit in the heart.

When is extinguished, burns more. 


Everyone is enough to spoil.

Who made the matter here?


I will not leave you anymore.

Now I have sworn this.


It is difficult to Know , this,

Which honey, we have to drink.


When you have accepted my talk

You have driven yours, all the time.


When you had  left me.

The matter has not been forgotten yet.


Now you have come again.

Now I feel good in my life 


Sunday 10 January 2021

1522 मुझे नहीं सोचना है मरते वक्त (Mujhe nahin sochana hai marate wakt)I don't want to think while dying,,

 मुझे नहीं सोचना है मरते वक्त ,

कि दूसरों की खातिर मैं मन का न कर पाई। 

जब भी पूछा औरों से  मेरे शुभ दिन पर,

 मैंने क्या डाला था,सोच में पड़ गए. ।

जब कि मुझे अपनी राय दे दे कर थे वो थक गए। 

कहते रहे, कि तुमको यह करना वह करना है, 

जब उनकी मानकर मैं सामने आई,दो मिनटों में भूल ,गए।

सारी उमर  दूसरों को खुश करने में बिता दी ।

जिनकी खुशी की खातिर सब समर्पित हुआ ,

उनको कुछ भी आज याद नहीं ।

अपनी खुशी कहाँ छोड़ आए हम, 

यह हमें भी तो कुछ याद नहीं।

आज ही कुछ सोचना है अपने बारे में।

खुद का करने में खुद की खुशी ढूंढनी है।

आओ फिर मन का करें, यह ना सोचें,

कोई सोचेगा क्या,क्योंकि अंत समय में,

कोई कुछ नहीं सोचेगा, बस तुम ही सोच रहे होगे।

मैं आज भरपूर जी कर जा रहा हूँ ,

या फिर एक और जिंदगी की तमन्ना है।

05.19pm 10 Jan 2020

Mujhe nahin sochana hai marate vakt,

Ki doosaron kee khaatir main mann ka na kar paee. 

Jab bhi poochha auron se  mere shubh din par,

 Maine kya daala tha,soch mein pad gae. .

Jab ki mujhe apanee raay de de kar the vo thak gae. 

Kehate rahe, ki tumako yeh karna vo karna hai, 

Jab unaki maanakar main saamane aaee,do minaton mein bhool ,gae.

Saaree umar  doosaron ko khush karane mein bita dee .

Jinaki khushi ki khaatir sab samarpit hua ,

Unako kuchh bhee aaj yaad nahin .

Apanee khushee kahaan chhod aae ham, 

Yeh hamen bhee to kuchh yaad nahin.

Aaj hee kuchh sochana hai apane baare mein.

Khud ka karane mein khud kee khushee dhoondhanee hai.

Aao phir man ka karen, yeh na sochen,

Koi sochega kya,kyonki ant samay mein,

Koi kuchh nahin sochega, bas tum hee soch rahe hoge.

Main aaj bhrpoor jee kar ja raha hoon ,

ya phir ek aur jindagee ki tamanna hai.

(English  Meaning) 

I don't want to think while dying,

That I could not make up my mind for the sake of others.

Whenever I asked others on my auspicious day,

What I had put. . I was wondering they didn't remember. 

I was tired when they gave me his opinion.

Keep saying, you have to do it,

When I obeyed them, they forgot in two minutes.

The entire age was spent making others happy.

For whose happiness I was dedicated,

They does not remember anything today.

Where  I leave my happiness

I too don't remember anything.

Something have to think about today.

You have to find happiness for yourself.

Come on then, do not think of the others 

Because in the end,nobody will think what you do for them. 

Only you will be thinking, what you ve done for yourself. 

Wheather I am going ,live full life today,

Or is there a desire for another life to fulfill your dreams

Saturday 9 January 2021

1521गज़ल (Gazal) देखकर उनको गजल ये बन गई है(Dekhakar unako gajal ye bann gaee hain.)Seeing them live this ghazal have been made

 2122 2122 2122

जब से महबूबा वो मेरी बन गई है

किसको है अब प्यार ज्यादा, ठन गई है।


आते ही उनके उजाला हो गया है। 

धूप जैसे बादलों से छन गई है।


पास आए मुस्कुरा के हैं वो देखो।

लगता है के बात मेरी बन गई है।


खो गए हम हुस्न में कुछ उनके ऐसे। 

देखकर उनको गजल ये बन गई है।

 

किस की महबूबा हसीं है सबसे ,अब तो,

 शाम ए महफिल आशिकों में ठन गई है।


थक गए वो इंतजार ए शाम में, तो,

देख मुझको आंख उनकी तन गई है। 


अब बचा क्या ,मैं जो माँगूं उस खुदा से। 

उनके आने से ही किस्मत बन गई है।


तू रहे बाहों में मेरी रात दिन यूँ।

दिल को तो जैसे ये मेरे ठन गई है।

4.33pm 7Jan 2020

Jab se mahabooba vo meree ban gaee hai

Kisako hai ab pyaar jyaada, than gaee hai.


Aate hee unake ujaala ho gaya hain. 

Dhoop jaise baadalon se chhan gaee hain.


Paas aae muskura ke hain vo dekho.

Lagata hai ke baat meree bann gaee hain.


Kho gae ham husn mein kuchh unake aise. 

Dekhakar unako gajal ye bann gaee hain.


Kis ki  mahabooba hansi hai sabse ab to.

Shaam e mahaphil aashikon mein than gaee hain


Thak gae veh intajaar e shaam mein to.

Dekh mujhako aankh unki tann gai hain 


Ab bcha kya ,main jo maangoon us khuda se. 

Unke aane se hee kismat bann gaee hain


Tu rahe baahon mein meree raat din yoon.

Dil ko to jaise ye mere than gaee hain. 

(English  Meaning) 

Ever since she has become mine

Who has more love now, there is competition .


Brightened everywhere as soon as they come.

Light which clogged with  clouds come  out of it. .


Their smile ,when they  come near to me, 

Seems like the thing has become mine.


I lost in memory  of their  beauty

Seeing them live this ghazal have been made


Whom beloved is the most beautiful, now?

In this Sham e Mahfil everyone is trying to prove his. .


Tired of waiting in the evening.

Seeing me,they fixed their eyes on me widely open. 


Now what is left, whatever I ask for from God.

Luck has been made since his arrival.


You remain in my arms, night and day like this.

My heart  like this, and want it to be continued.. 

Friday 8 January 2021

1520 होगा वही, जो तुम चाहते हो(Hoga to vahee, jo tum chaahate ho)You will do, what you want

जानती हूँ, होगा तो वही, जो तुम चाहते हो ।

पर मैं क्या चाहती हूं यह सुन तो लिया करो।

जानती हूं वही लेना है आखिर में,जो तुम चाहते हो।

एक बार मेरी पसंद के चुने से तुलना कर लिया करो।

कर लेना आखिर में,अपने ही सपनों को  पूरा तुम ।

पर मेरे संग संग सपनों को तुम, बुन तो लिया करो।

मैं घर की लक्ष्मी हूँ,  तो संभल कर ही तो चलूंगी ।

मान कर मेरा कहा कभी ,शगुन तो कर लिया करो।

3.50Pm 7 Jan 2021

Janatee hoon, hoga to vahee, jo tum chaahate ho .

Par main kya chaahatee hoon yah sun to liya karo.

Janatee hoon vahee lena hai aakhir mein,jo tum chaahate ho.

Ek baar meree pasand ke chune se tulana kar liya karo.

Kar lena aakhir mein,apane hee sapanon ko  poora tum .

Par mere sang sang sapanon ko tum, bun to liya karo.

Main ghar kee lakshmee hoon,  to sambhal kar hee to chaloongee .

Maan kar mera kaha kabhee ,shagun to kar liya karo.

(English  Meaning) 

I know that you will do,  what you want.

But listen to me please,  what I want.

I Know that you have to take what you want ,in the end.

Once compae that to my chosen one.

Finally, you fulfill your own dreams.

But please ,weave your dreams with me.

I am the Lakshmi of the house, so I will walk with care.

As if I had said, do it at any time whenever you want. .


Thursday 7 January 2021

1519 गज़ल (Gazal ):बनके बैठे नवाब अच्छा है(Banke baithe navaab achchha hai)Sitting like the Nawab is Good

 2122 1212 22

काफिया आब Qafia Aab

रदीफ़ अच्छा है ,Radeef Accha Hai

हाथ उनके गुलाब अच्छा है।

बनके बैठे नवाब अच्छा है।


बात तो करके देखो उनसे तुम।

के सुना है रुआब अच्छा है।


बात आई गई हो सकती है। 

दे गर दिया जवाब, अच्छा है।


वो नतीजा निकाल देंगे कुछ

क्योंकि उनका हिसाब अच्छा है।


बच नजर से ज़रा तू लोगों की।

रुख पे रखना,नकाब अच्छा है।


 सोचता जब भी तेरे बारे में,

हाथ में होती शराब ,अच्छा है।

10.24am 16 Dec 2020

Haath unake gulaab achchha hai.

Banke baithe navaab achchha hai.


Baat to karake dekho unase tum.

Ke suna hai ruaab achchha hai.


Baat aaee gaee ho sakatee hai. 

De gar diya javaab, achchha hai.


Vo nateeja nikaal denge kuchh

Kyonki unaka hisaab achchha hai.


Bach najar se zara too logon kee.

Rukh pe rakhana,nakaab achchha hai.


Sochata jab bhee tere baare mein,

Haath mein hotee sharaab ,achchha hai.

(English  Meaning) 

Roses in their hamds looks good.

Sitting like the Nawab is better. 


Talk to him and tell him your problem 

Have heard that he is well-known and

 solve your problem. 


The talks may have come and go.

But you gave the answe, is good.


They will givesome results

Because they are good.


Ri protect yourself from bad look 

It is good to keep a mask on your face. 


 Whenever I think about you,

The wine is in my hand ,is good

Wednesday 6 January 2021

1518 माँ बाप की पुकार सुनी न जाए(Maan baap kee pukaar suni na jae).What parent's call not be heard

 प्रियतमा की आँखें भी पढ़ लेता तू।

माँ बाप की पुकार सुनी न जाए।

कैसे खोया आज के बवंडर में,

उस बवंडर से तू निकल न पाए।

ना जाने आया कैसा जमाना,

 ना जाने किधर को भागा जाए।

कुछ सोचने समझने का समय नहीं,

 बिन सोचे ही दौड़ा जाए।

जाने कब आएगी समझ में,

 जब समझ आए, ना जाने क्या पाए।

 दम ले ले अभी थोड़ा सा ,

आगे पीछे देख ले भाई ।,

कुछ और भी कमाना है जिंदगी में 

नहीं करनी खाली पैसे की कमाई।

4.53pm 6 Jan 2021

Priyatama kee aankhen bhi padh leta too.

Maan baap kee pukaar sunee na jae.

Kaise khoya aaj ke bavandar mein,

Us bavandar se too nikal na pae.

Na jaane aaya kaisa jamaana,

Na jaane kidhar ko bhaaga jae.

Kuchh sochane samajhane ka samay nahin,

Bin soche hee dauda jae.

Jaane kab aaegee samajh mein,

 Jab samajh aae, na jaane kya pae.

 Dam le le abhee thoda sa ,

Aage peechhe dekh le bhaee .,

Kuchh aur bhi kamaana hai jindagimein 

Nahin karanee khaalee paise kee kami.

(English  Meaning) 

You read your lovers eyes well

What parent's call not be heard.

How you get lost in today's tornado,

You cannot get out of that tornado.

Don't know how this world has going 

 One don't know where to run.

No time to think anything.

Running without thinking.

Know, when you will understand

 When you get it, don't know what to do.

 Take a rest a little bit now,

Look back and forth brother.

You have to earn something more in life

Do not spend your life only  in earning money.


Tuesday 5 January 2021

1517 गज़ल :(Gazal) अब तो आया नया जमाना है(Ab to aaya naya jamaana hai)Now a new age has come .

 2122 1212 22

काफिया आना Qafia Aana

रदीफ़ है Radeef Hai


जब तुझे इश्क को छुपाना है।

फिर बता प्यार क्यों बढ़ाना है। 


क्यों हो बैठे उसी जमाने में ।

अब तो आया नया जमाना है।


 तोड़कर अब तो सारी जंजीरे ।

अपने अब प्यार को सजाना है।


इक दफा हैं जो बढ़ गए आगे ।

अब न पीछे कदम हटाना है।


सपने तो है सजा लिए मैनें।

अब तो बस आशियां बनाना है।


 सह लिया पहले अब नहीं लेकिन

हसरतों को कभी दबाना है।


के बितानी है जिंदगी ऐसे ।

अब तुझे बस मुझे लुभाना है।



कुछ न दुनिया से अब तो लेना है।

 अब तो अपना तुझे बनाना है।

12.25pm 4 Jan 2021

Jab tujhe ishk ko chhupaana hai.

Phir bata pyaar kyon badhaana hai. 


Kyon ho baithe usee jamaane mein .

Ab to aaya naya jamaana hai.


 Todakar ab to saaree janjeere .

Apane ab pyaar ko sajaana hai.


Ik dapha hain jo badh gae aage .

Ab na peechhe kadam hataana hai.


Sapane to hai sja lie mainen.

Ab to bas aashiyaan banaana hai.


Seh Liya pehle ab nahin lekin .

Hasaraton ko kabhee dabaana hai.


Ke bitaanee hai jindagi aise .

Ab tujhe bas mujhe lubhaana hai.


Kuchh na duniya se ab to lena hai.

Ab to apna tujhe banaana hai.

(English  Meaning) 

If you have to hide love

Then tell me why to increase love.


Why are you sitting in the same era.

Now a new age has come .


 Breaking the whole chain now.

Have to decorate your love now.


Once  have increased further.

There is no step back.


I see the dream .

Now just have to fulfill it.


Did not bear much anymore

I will not suppress my wishes now.


Have to spend life like this.

Now all you have to do is woo me.

2122 1212 22


I don't want anything from the world.

 Now I only want you to be mine. 

Monday 4 January 2021

1516 Gazal गज़ल तुझ में नहीं है रंग भरा कौन सा बता(Tujh mein nahin hai rang bhara kaun sa bata )Which color is not in you

 221 2121 1221 212

काफि़या :ईब  Qafia Eeb

रदीफ़  से  Radeef Se

जो मिल गए हो तुम मुझे मेरे नसीब से।

 संभाल कर भी रखना मुझे बन हबीब से।


 तुम ही हो  फलसफा मेरी इस जिंदगी का और। 

हरदम पढा़ है मैंने तुझे वन खतीब से।


तुझ में नहीं है रंग भरा कौन सा बता 

तुम सर से पाँव तक ही हो लगते अदीब से।


मुश्किल  बहुत बताना खजाना आपका(or जो पास) है 

हम तो रहे करीब,के बनकर गरीब से।


चाहें न चाहें तेरा हुक्म मानना ही है।

पैदा ही हम हुए हैं,के बनने मुजीब से।


हमको गिरा समझने की तू भूल करता क्यों।

 हैं जानेमन  के   हम तो जी बंदे नजीब से।

3.30pm 01 Jan 2020

हबीब-दोस्त,रकीब- दुश्मन ,नजीब -बुद्धिमान,शुद्ध रक्त वाला, कुलीन ,  खतीब - मुसलमान धर्म उपदेशक,मुजीब- स्वीकार करने वाला, अदीब- कलाकार, साहित्यकार

Jo mil gae ho tum mujhe mere naseeb se.

 Sambhaal kar bhee rakhana mujhe ban habeeb se.


Tum hee ho  phalasapha meree is jindagee ka aur. 

Hardam padha hai mainne tujhe van khateeb se.


Tujh mein nahin hai rang bhara kaun sa bata 

Tum sar se paanv tak hee ho lagate adeeb se.


Mushkil  bahut bataana khajaana jo paas hai 

Ham to rahe kareeb,ke banakar gareeb se


Chaahen na chaahen tera hukm maanana hee hai

Paida hee ham hue hain,ke banane mujeeb se



Hamako gira samajhane kee tu bhool karata kyon.

Hain jaaneman  ke   ham to jee bande najeeb se.

(English  Meaning) 

You have met me with my luck.

 Take care of me after becoming friend .


 You are the only result of my life.

I have always read you from my heart 

221 2121 1221 212

Which color is not in you

From head to toe, you seem to be in awe.


Hard to tell,you are so rich in every aspect 

We are closer, but look like a poor


It is not possible that I don't obey your orders

I am born born to obey and love you. 


Don't think me a low grade person ?

 I am sweetheart and have reputation. 

Sunday 3 January 2021

1515 नए दश्क का नया भारत(Nae dashk ka naya bhaarat)New world of new tenure

 

देखते-देखते शताब्दी बदली।

अब दशक बदलता क्या देखें।

बदला तो बहुत कुछ है लेकिन। 

 इंसान बदलता क्या देखें।

इंसान सामाजिक प्राणी है।

इसे सोलो होता क्या देखें।

दूसरों से इसे प्यार नहीं।

खुद से करता ये क्या देखें।

अपनों को जब ये भूल गया।

उसे आगे बढ़ता क्या देखें।

यादों की इक टीस सी उठती है

यहाँ रंग बदलता क्या देखें।

2.16pm 30 Dec 2020

Nae dashk ka naya bhaarat

Dekhate-dekhate shataabdee badalee.

Ab dashak badalata kya dekhen.

Badla to bahut kuchh hai lekin. 

Insaan badalata kya dekhen.

Insaan saamaajik praanee hai.

Ise solo hota kya dekhen.

Dusaron se ise pyaar nahin.

Khud se karata ye kya dekhen.

Apanon ko jab ye bhool gaya.

Use aage badhata kya dekhen.

Yaadon kee ik tees see uthatee hai

Yahaan rang badalata kya dekhen.

(English  Meaning) 

New world of new tenure

Century  changed in our life time

Now what,if see the decade changing.

There is a lot of change but.

 See what ,humans change.

Human being is a social animal.

See what ,it would be like to be solo.

He do not love  others.

 See what, he does to himself

When he forgot his loved ones.

What to see moving him forward.

A piece of memories arises

See what, changeing color everyday

Saturday 2 January 2021

1514 घनाक्षरी मनहरण:मातृभूमिGhanakshri manharn Matribhoomi (My dear mother land, I salute you)

 घनाक्षरी मनहरण

8,8,8,7

जहाँ मैंने जन्म लिया ,

और जहाँ कर्म किया ।

मेरी प्यारी मातृभूमि ,

तुझको प्रणाम हो।


जिससे पाऊं  मैं अन्न,

जहां रहूंँ मैं प्रसन्न।

ओ हमारी  मातृभूमि, 

तुझ को प्रणाम हो।


जिस पर मैं था खेला ,

 रोया जब था अकेला।

ओ दुलारी मातृभूमि ,

तुझको प्रणाम हो।


जहाँ रहा सदा रमा, 

उसी में जाऊँगा समा।

मेरी न्यारी मातृभूमि,

तुझको प्रणाम हो।

5.15pm 2 Jan 2021

Ghanakshri manharn

 Jahaan maine janam Liya

Aur jahaan karm kiya .

Meree pyaaree maatrbhoomi ,

Tujhako pranaam ho.


Jis se paoon  main ann,

Jahaan rahoonn main prasann.

O hamaaree  maatrbhoomi, 

Tujh ko pranaam ho.


Jis par main tha khela ,

 Roya jab tha akela.

O dulaaree maatrbhoomi ,

Tujhako pranaam ho.


Jahaan raha sada ramaa.

Usi mein jaoonga sama.

Meri nyaaree maatrbhoomi,

Tujhako pranaam ho.

(English Meaning) 

Where i was born

And where I do all my work.

My dear motherland,

I Salute you


From where I get  my food,

And where I live happily .

O our motherland,

I salute you.


The place where I played at,

 Cried in lap, when I was alone.

O my Dear Motherland,

I Salute you


Wherever I remain happy  always,

One day I will go for long sleep in her lap

O My dear homeland,

I Salute you


Friday 1 January 2021

1513 गज़ल Gazal भूलूँ न मैं जफाओं को( Bhooloon na main japhaon ko )I don't forget you betray me

काफि़या आओं,Qafia Aaon

रदीफ़़ को Radeef ko

2122 1212 22

जैसे भूलूँ न मैं जफाओं को ।

वैसे भूले न तू वफाओं को।



जख्म नासूर बन चुके हैं यह।

छोड़ दो अब,के इन दवाओं को।


अब कभी भी न इन जफाओं की,

 माफ कर पाऊँगा  खताओं को।


फँसे कोई न अब अदाओं में ।

छोड़ दे अपनी इन अदाओं को।


दम घुटा जाए ,साँस थम जाए ।

आने दे तू जरा हवाओं को।


अब बहारों की आस में हूँ मैं ।

है नहीं देखना फिजाओं को।

3.12नpm 29 Dec 2020

Jaise bhooloon na main japhaon ko .

Vaise bhoole na too vaphaon ko.


Zakhm naasoor ban chuke hain yah.

Chhod do ab,ke in davaon ko.


Ab kabhee bhee na in japhaon ko,

Maaf kar paoonga  khataon ko.


Phanse koina ab adaon mein .

Chhod de apanee in adaon ko.


Damm ghuta jae ,saans tham jae .

Aane de too jara havaon ko.


Ab bahaaron kee aas mein hoon main .

Hai nahin dekhana phijaon ko.

(English  Meaning) 

As like I don't forget you betray me,I want, 

Same way, you have not forgotten my faithfulness. 


These wounds have become impossible to heal

Now, let's not take these drugs.


Now never let these Betrays, 

 I will be able to forgive the account.


Hope, No one got trapped in your beauty now.

Leave these rules.


I am feeling choked 

Let the winds  come to me. 

2122 1212 22

Now I am waiting for the spring.

Dont want to see autumn.