Followers

Wednesday 27 January 2021

1539 गज़ल :Gazal ये माना जिंदगी तू है मेरी तो हमसफर

 221 2121 1221 212

काफि़या:Qafia : इल ill

रदीफ़ : Radeef : पता चले Pta Chale

उनकी नजर है कितनी क कातिल पता चले।

 और हम हैं कितने सहने के काबिल पता चले।


कर तो लिया है प्यार जो अब उनसे हमने,पर,

कितना है करता प्यार के वो दिल पता चले।


कब्जा लिया ,बिना ही इजाजत जो उनका दिल 

पर कैसे वो हो जाते हैं दाखिल पता चले।


मत दूरियां  बना तू यूँ  मुझसे  ओ इस कदर 

क्या होगा सब ये करने से हासिल पता चले।


 ये माना  जिंदगी तू है मेरी तो हमसफर।

 पर कैसै है तू मुझमें यूँ शामिल, पता चले।


आ जाए जिंदगी में, जो  इक दफ्अ तू मेरी।

 होती है कैसे जिंदगी झिलमिल पता चले।

12.17pm 27 January  2021

2 comments: