Followers

Friday 22 December 2023

2601 दिन बड़ा आज आया है

 दिन बड़ा आज आया है।

खुश हूंँ उस परवरदिगार ने,

आज ये दिन दिखाया है।


खुशियां आंँगन में आईं हैं।

खुश हूँ उस परवरदिगार ने,

 दिल की कलियाँ खिलाईं हैं।


भँवरे खुशी से झूम रहे हैं।

होके मद मस्त सभी ,

आज खुशी से झूम रहे हैं।


रोज ऐसी नई सुबह आए।

पूरे हो दिल के सपने,

और मन सदा मुस्कुराए।

11.04pm 22Dec 2023

No comments: