Followers

Sunday, 7 June 2020

U1305 शेयर ओ शायरी इश्क 19

https://youtu.be/jFGKOyZNEUQ
👆
Select and open YouTube 
याद तेरी फिर मुझे सताने लगी है।
बहाने बना बना के आने लगी है।

दूर हूँ तुझसे ,मुझे यह बताती है।
नए तरीके याद के बताने लगी है।

बीते पलों की तस्वीर सामने लाकर।
तड़प मेरे दिल कि ये बढ़ाने लगी है।

आँख बंद करूं तो तस्वीर सामने आए।
आँखों में सपने ये सजाने लगी है।

कितना भी दूर भेजूं तेरी याद को।
पर कमबख्त आकर गुदगुदाने लगी है।

बहुत बहलाने की कोशिश कर रहा हूँ।
पर कहां यह दिल से अब जाने लगी है।

चाँद में , सितारों में , हर नजारों में तु।
तू नए नए रूप ले ,तड़पाने लगी है।22
4.07 pm 07 June 2020 Sunday 

Saturday, 6 June 2020

U1304 इश्क 18 Love poetry 18 Love quotes

https://youtu.be/evdadyji3qE
👆
Select and open YouTube 
तुम्हारी खुशी है जहाँ, वहीं है मेरी खुशी।
होठ मेरे मुस्कुराएं ,जो देखूँ तेरी हँसी।

तुझसे ही मेरी ज़िन्दगी की सारी रौनकें।
तू नहीं तो जिंदगी में मेरी कुछ भी नहीं।

आ तू भी पास मेरे और मुझसे बात कर।
दूर हो जाएं गम और लौट के न आएं कभी।

भूल जाऊं अपने गमों के साथ खुद को भी।
याद हो बस तेरी खुशी और तेरी हँसी।

और कुछ भी ना पाने की तमन्ना है मुझे।
बस मिल जाए मुझे मेरे इश्क में कामयाबी।
4.00 pm 6 June 2020

Friday, 5 June 2020

1303 प्रकृति और हम एक दूजे के पूरक हैं

वृक्ष है तो मैं हूँ, मैं हूं तो वृक्ष।
एक दूजे के बिन जिंदगी अधूरी हैं।
मैं दूं तुझको कार्बन डाइऑक्साइड
तू दे मुझको ऑक्सीजन
तभी हम और दुनिया  पूरी हैं।

हम दोनों ही क्या .....
यह प्रकृति ही एक दूजे पर टिकी है।
जो सोचता है बिन तेरे मैं जी पाऊंगा
उसकी तो मती अंधेरे ने  घेरी है।

आओ मिल जुल कर रहें हम।
जीएं और दूसरों को जीने दे हम।
प्रकृति और हम एक दूजे के पूरक हैं।
एक दूजे से ही है दुनिया में उजाला।
वर्ना यह सृष्टि अंधेरी है।

6.51pm 5 June 2020

Thursday, 4 June 2020

U1302 इश्क 17 Love poetry 17 Love quotes

https://youtu.be/EwBkvHg2K0A
👆
Select and open YouTube 
मुझे हर घड़ी रहता बस तुम्हारा ही ख्याल है ।
पर तुम्हारे खयालो में मैं नहीं यह मलाल है।।

दिल में तेरी यादों की कसक रहती है हरदम।
चाहता हूं तुम्हारा भी हो, जो मेरा हाल है।।

चलते हुए अपने ही रास्ते, दुनिया से बेखबर ।
मिलते ही नजर, जिंदगी में आया भूचाल है।।

आँखों ने जो देखा तेरे रूप का मंज़र उस दिन।
भूल न पायीं नजरें कभी,,देखा जो जमाल है।।

तड़प का बीज जो बोया तुझे एक नजर देख कर।
उसी बीज के पौधे से महकी हुई हर डाल है।।

कितने मजे में था मैं अपने सफर की डगर पर।
कैसे खो दिया खुद को एक पल में ही,  कमाल है।।

क्या मेरी तड़प कि खबर, तुझ तक नहीं पहुंचती है ।
तुम भी तड़प  देखो ,क्यों खुद कि इतनी संभाल है।।

खोए कई तरह के सवालों में , तुझे पाने को।
जिंदगी के ये सवाल,कहांँ से लाया निकाल है।।

जिंदगी हो गई है कुछ इस तरह , तेरी याद में,
 खोया रहूँ तो ठीक, नहीं तो दिल में बवाल है।।

बहुत तिकड़म लगाता हूँ, जाता सब बेकार है।
कैसे मिलोगे तुम,जिंदगी का यही सवाल है ।।

2.40pm 4 June 2020 Thursday 

Wednesday, 3 June 2020

U1301-इश्क 16 (Ishq 16) Love poetry 16 Love quotes

https://youtu.be/WzWaA14jkys
👆
Select and open YouTube 
कब सोचा था तुझसे मुझे यूंँ प्यार होगा।
प्यार होगा ,पर ना प्यार का इज़हार होगा ।

मैं तड़पता रहूँगा तेरा प्यार पाने को।
पर मेरे प्यार का ना तू तलब गार होगा।

बीतेंगे मेरे दिन रात तेरे इंतजार में ।
पर कभी ना दीदार तेरा दिलदार होगा।

पुकारूंगा तड़प तड़प के अपने प्यार को।
गम मिटाने वाला ना कोई गमख्वार होगा।

बिता दूँगा पल सोच कर तेरे ही बारे में ।
कभी ना कभी तो तू मेरा मददगार होगा।

तमन्नाएं ना मिट पाएंगी  प्यार को पाने की ।
कभी ना कभी  तो तू मेरा दिलदार होगा।
6.04pm 3 June 2020

Tuesday, 2 June 2020

1300 सनम बिन तेरे ( sanam bin tere)life is nothing, Dear without you

ठहरी हुई है जिंदगी सनम बिन तेरे,
साँस भी हुई है नम, बिन तेरे।

आ लग जा गले और चैन दे मुझे ,
बेचैन जिंदगी, जा रही थम बिन तेरे।

खामोशी छाई है मेरे इर्द गिर्द,
जमाना गया है जैसे जम बिन तेरे।

और ना ले इम्तिहान मेरी सांसों का,
इंतज़ार में उखड़ ना जाए दम बिन तेरे।

कर करम और दे सकून लग गले,
कहीं छोड़ न दें अब सांँस हम बिन तेरे।
1.18pm 2June 2020 Tuesday

Thaharee huee hai jindagee sanam bin tere,
Saans bhee huee hai nam, bin tere.

Aa lag ja gale aur chain de mujhe ,
Bechain jindagee, ja rahee tham bin tere.

Khaamoshee chhaee hai mere ird gird,
Jamaana gaya hai jaise jam bin tere.

Aur na le imtihaan meree saanson ka,
Intazaar mein ukhad na jae dam bin tere.

Kar karam aur de sakoon lag gale,
Kaheen chhod na den ab saanns ham bin tere.
(English  Meaning)
Life has stopped without you,
Even my breath is moist, without you.

Come and give me hug and peace,
Life,  is Restless  without you

There is silence around me,
Time hasbeen stopped without you  .

And do not test my breath,
I got upset while waiting, without you

Please come and give me a happy hug,
I do not live any longer, without you.

Monday, 1 June 2020

UQ1299 विरह की तड़प (Vireh Ki Tadap) Pain of separation

https://youtu.be/s0uodW-4M7E
👆
Select and open YouTube 

दिल मेरा तुझे ,पल पल रहा पुकार।
क्यों मिलने आती नहीं।
क्या तूने मुझको दिया बिसार।

दिल पीड़ा से भरा, बरस रहे हैं नैन।
पल पल तेरी याद में,
ना पाऊँ मैं चैन ही,ना बीते दिन रैन।

कैसी प्रीत लगी है ये,मैं ना पाऊँ जान।
साँस साँस में तुझे पुकारुँ,
फिर भी इक पल ना पाऊँ आराम।

प्रेम के पथ पर हैं काँटे बिछे हज़ार ।
फिर भी चलने को जी चाहे,
और चुभें, जब , तब ही आए करार।

तेरे तन में बस जाऊँ बनकर तेरी साँस।
हर पल तेरे साथ कटे फिर
और बुझे, लगी मिलन की मेरी प्यास।
9.25 30 May 2020

Dil mera tujhe ,pal pal raha pukaar.
Kyon milane aatee nahin.
Kya toone mujhako diya bisaar.


Dil peeda se bhara, baras rahe hain nain.
Pal pal teree yaad mein,
Na paoon main chain hee,na beete din rain.


Kaisee preet lagee hai ye,main na paoon jaan.
Saans saans mein tujhe pukaarun,
Phir bhee ik pal na paoon aaraam.


Prem ke path par hain kaante bichhe hazaar .
Phir bhee chalane ko jee chaahe,
Aur chubhen, jab , tab hee aae karaar.


Tere tan mein bas jaoon banakar teree saans.
Har pal tere saath kate phir
Aur bujhe, lagee milan kee meree pyaas.

(English  Meaning)

My heart calls out to you, every moment.
Why don't you come to meet
Have you forgot me.


Heart is ull of pain, Eyes are raining  .
Every moment I pass in your memory,
I donot rest, neither I feel relaxed


What kind of love is this, I don't know
Call you breathlessly,
Still I cannot get rest for a moment.


There are thousands of thorns on the path of love.
Still want to live,
And when they prick , only then feel the Relax. .


Want my breath as settle down in your body.
Then  every moment pass with you .
And , my thirst for union extinguished.