Followers

Wednesday 17 April 2024

2717 तुमने मुझको सुनना छोड़ दिया है।

 तुमने मुझको सुनना छोड़ दिया है।

तो हमने भी कुछ कहना छोड़ दिया है

अब खुद से करेंगे खुद की बातें।

हमसे तुमने जो मुंह मोड़ लिया है।

 बनेंगे सुख दुख के साथी,सोचा था। 

कहां पता  जिंदगी देगी धोखा, था।

प्यार से रहते थे कभी होता था।

रिश्ते नातों का भर्म अब तोड़ दिया है।

छोड़ो दूसरों से आशा करना। 

शुरू करो खुद के लिए जीना। 

शुरू करो अपनी शर्तों पर चलना।

 कहो जिंदगी को नया मोड़ दिया है।

6.14am 18 April 2024

No comments: