Followers

Thursday 23 January 2020

1169 उनके आने का इंतजार है

बताया था कभी उन्होंने कि उन्हें हमसे प्यार है।
इसी भरोसे, आज भी उनके आने का इंतजार है।

सुनके उनके दिल की बात हम बैठे हैं आज भी यहाँ।
नजर लगी है राह पर, वह आएंगे हमें ऐतबार है।

मुकर ना जाना अपनी बात से जो कही थी प्यार से।
बरसों बीते पर आज भी उसी प्यार की दरकार है।

जाने कितने दिन बीते,  मौसम बदले , जमाने बीते
चले आओ अब के हमें भी लगे, बागों में बहार है।
1.10pm 23 Jan 2020 Thursday

No comments: