Followers

Friday 24 January 2020

V1170 हम सच्चे हिंदुस्तानी है

पुरानी बंदिशों को तोड़कर  रिवायतें नई बनानी हैं।
ठान कर चल दिये हैं हम आगे  ,इरादे  आसमानी हैं।

युवा हमारे देश के ,कभी किसी से भी  कम ना रहेंगे।
 रखेंगे  ऊंचा नाम देश का, उन्होंने आज   ठ।नी है।


नयी खोज ,नये अविष्कार से नया समाज  हम बनाएंगे।
अपनी मेहनतों से आज, हमने धरती मां सजानी है।

मेहनत ही धर्म इंसान का, मेहनत से ऊँचा नाम है।
ईमानदारी का  शोर हो, ना करनी बेईमानी है।

 ना करें हम काम कोई  ऐसा  ,जिससे देश बदनाम हो।
 होगा भारत अब सबसे आगे ,हम सच्चे हिंदुस्तानी है।

12.26pm 24 Jan 2020 Friday 

No comments: