Followers

Thursday 30 January 2020

1176 तो ठीक है

कुछ बातें चुप रहकर ही जाएं बोली ,तो ठीक हैं
ये बातें आँखों से ही  जाएं समझी ,तो ठीक है

मदहोश हो जाता हूँ, जब वो आते नजदीक हैं।
फासला कुछ  तो रहे हमारे बीच ,तो  ठीक है।

इजहार ए इश्क जब  मै करूं खामोशी से उनसे,
वह भी कर दें आँखों से तसदीक, तो ठीक है।

सुना है जग में इश्क मुश्क छुपाए नहीं हैं छुपते ,
फिर भी यह अफसाना ना दे तकलीफ,तो ठीक है।

4.28pm 29Jan 2020 Wednesday 

No comments: