बेर के पेड़ों से घिरा वन क्षेत्र,
निकाल अलकनंदा से, आदि शंकराचार्य ने,
स्थापित की शालिग्राम की मूर्ति
फिर कहलाया बद्रीधाम।
सत्युग में कहते भगवान विष्णु ने,
बद्रीनाथ क्षेत्र में कठोर तपस्या की।
भारी बर्फबारी और मौसम के कष्टों से बचाने
माता लक्ष्मी ने बद्री का पेड़ बन रक्षा की।
माता लक्ष्मी की तपस्या देख भगवान विष्णु ने,
इस स्थान का नाम रखा बद्रीधाम।
नर नारायण ने,
शिव पार्वती ने,
शंकराचार्य ने,
की अराधना इस स्थान पर।
अहिल्याबाई होलकर ने छत्र चढ़ाया।
लुप्त हुए इस स्थान को फिर इक बार लोगों तक पहुंचाया।
6.24pm 6 Oct 2026
No comments:
Post a Comment