Followers

Friday, 7 February 2020

E1184 तू नहीं जानता

Ehsaason ki goonj (Book) 
ISBN 9 789354 459375
नहीं जानता, तू मेरे लिए कितना खास है।
यही लगता है सदा ,तु मेरे आस-पास है।

नहीं जानता ,तू दिल के दूर है या पास है।
पर सदा, तेरे साथ होने का एहसास है।

मेरी दुनिया ,तेरे होने से ही खास  है ।।
बिन तुम्हारे, दिल का हर कोना उदास है।

मिल जाएंगे दिल हमारे कभी, यह आस है।
 जल्दी ही आए यह दिन, यही अरदास है।

12.59pm 7 Feb 2020




Thursday, 6 February 2020

1183 बिन तेरे मैं कुछ नहीं ( Bin Tere main kuchh nahin) I am nothing without you

तेरे बिन अब मैं कुछ नहीं,
 तू मेरे साथ तो सब हसीन।
प्यार तेरा पाके मैं अमीर हूँ,
साथ छोड़ना तो मरते दम तक नहीं।
चलते रहे हर डगर हम साथ साथ,
साथ छूटे तेरा तो मौत आ जाए वहीं।
तू ही प्यार, तू ही करार, तू ही बहार,
तू ही मेरा आसमान, तू ही जमीन।
रहूं मैं तेरा बन के सदा,
तुझसे जुदा हो जाऊं समा ऐसा आए नहीं।
2.50pm 6 Feb 2020

Tere bin ab main kuchh nahin
 Tu mere saath to sab haseen
Pyaar tera paake main ameer hoon
Saath chhodana to marate dam tak nahin.
Chalate rahe har dagar ham saath saath,
Saath chhoote tera to maut aa jae vaheen.
Tu hee pyaar, too hee karaar, too hee bahaar,
Tu hee mera aasamaan, too hee jameen.
Rahon main tera ban ke sada,
Tujhase juda ho jaoon sama aisa aae nahin।

(English Translation)

I am nothing without you
If You are with me,everything
If your love is mine, I am rich.
Dont leave me till I die.
We walked together every step, together
If you are left me then death will come there itself.
You are the love, you are the agreement, you are the only time out
You are my sky, you are the land.
May I be yours forever,
I dont want to see myself,  separated from you.

Wednesday, 5 February 2020

1182 तेरी याद

लाख भुलाया भूल ना पाया मैं ही जानता हूँ।,
 वक्त तेरी याद में है कैसे गुजारा, आज भी।

रात काटी तारे गिन गिन चाँद ने साथ छोड़ दिया,
 चाँदनी छुप गई, अंधेरा उसने पसारा आज भी।

 तेरी हसरत में  सनम,  गमों के जाम हम पीते रहे,
ना मिला मेरी हसरतों को कोइ किनारा आज भी।

बिताया समां याद कर अपने मिलन के लम्हों का,
याद है मिलन का मुझे वह हर एक नजारा आज भी।

आज तक न छोड़ी मैंने मिलन की आस,सोचता हूँ,
कब चमकेगा मेरी किस्मत का सितारा आज भी ।


1.07pm 5 Feb 2020

Tuesday, 4 February 2020

1181 यकीन (Yakkeen) Faith

इश्क करना तो सीखा ,
यकीन करना भी सीख जाते ।
तो ना तुम मजबूर होते ,
ना आज हम पछताते।
दूरियां भी बड़ी, बेचैनियां भी हो गई।
प्यार के मौसम भी ,अब हैं आते जाते।
बिना यकीन इश्क कहाँ चलता है।
 यकीन  हो तो चलता है यह हंसते गाते।
यकीन पर ही दुनिया कायम है।
यकीन के बिना लोग कैसे जी पाते ।
12.42pm 4 Feb 2020

Ishk karna to seekha ,
Yakeen karana bhee seekh jaate .
To na tum majaboor hote ,
na aaj ham pachhataate.
Dooriyaan bhee badee, bechainiyaan Hui.
Pyaar ke mausam bhee ,ab hain aate jaate.
Bina yakeen ishk kahaan chalata hai.
 Yakeen  ho to chlata hai yeh hanste gaate.
Yakeen par hee duniya kaayam hai.
Yakeen ke bina log kaise jee paate .


(English Translation)
Faith

You have Learned to love,
Would have also learned to believe.
Neither would you have been helpless,
Neither do we regret today.
Distance Increased , restlessness also happened.
Seasons of love too, now come and go.
Where does love go without Understanding ?
 If you believe, Time will go singIng,  laughing.
The world rests on faith.
How could people live without Faith?

Monday, 3 February 2020

1180 वो आँखें(Vo Aankhen) Those Eyes

वह यूँ ही मेरी तरफ देखते हैं,या चाहते हैं
की उनकी चाहत को मुझ तक पहुँचा दे कोई।

उनके देखने में प्यार है या तकरार,
क्या कहती हैं उनकी निगाहे यह बता दे कोई।

कभी सूजी सी दिखती है उनकी बडी आँखें,
जैसे याद कर हमें, वो रात भर ना हो सोई।

कभी मासूम सी लगती हैं वो आँखें ,
क्या चाहती  हमसे ये हमको बता दे कोई।

काजल कभी तो लगा लेती है वह करीने से,
और दिखाती हैं जैसे वो रात भर नहीं रोई।

कभी बिखरा भी रहता है  काजल गालों पर
जैसे वो चाहें बता दे उनका गम ,हमें कोई।

क्यों नहीं करते हौसला की बता दें वह,
उनके मन ने  है माला, हमारे प्यार की है पिरोई

"जान पर बनी है उन पर दूर रहकर हमसे,
कितना है प्यार उन्हें हमसे, यह बताए कोई।

2.37pm 3 Feb 2020 Monday

Vehh yoon hee meree taraph dekhate hain,ya chaahate hain
Kee unaki chaahat ko mujh tak pahuncha de koee.

Unake dekhane mein pyaar hai ya takaraar,
Kya kehatee hain unkee nigaahe yah bata de koee.

Kabhee soojee see dikhatee hai unakee badee aankhen,
Jaise yaad kar hamen, vo raat bhar na ho soee.

Kabhee maasoom see lagatee hain vo aankhen ,
Kya chaahtee  hamase ye hamako bata de koee.

Kaajal kabhee to laga letee hai vah kareene se,
Aur dikhaatee hain jaise vo raat bhar nahin roee.

Kabhee bikhara bhee rahata hai  kaajal gaalon par
Jaise vo chaahen bata de unaka gam ,hamen koee.

Kyon nahin karate hausala kee bata den veh,
Unke Mann ne He Mala Hamaare pyaar ki piroi.

Jaan Par bani hai Unpar door rehkar Hamse.
Kitna hai pyaar Unhen hamen  ye bta de koi.

(English meaning)
1180 those eyes
They just look at me, or they want
That someone should tell their wish to me.

They love to see or just seeing ,
I want to know,  what their eyes say.

Sometimes their big eyes look swollen,
Like remembering me, she did not sleep overnight.

Sometimes those eyes look  innocent,
Can anyone tell me about what she wants?

At some point, she applies the kajal neatly,
And shows as if she didn't cry all night.

Kajal is sometimes scattered on the cheeks
As they wish, someone tell  their sorrow to me.

Why don't they encourage themself,
To tell me that they love me.

They are going to die to tell me,
That howmuch she love me. 

Sunday, 2 February 2020

1179 एक चुप और सौ सुख

बहक जाते हैं वह ज़रा सी बात पर,
कुछ कहें भी उनको, तो  बता कैसे।
उलझ जाते हैं वह ज़रा सी बात पर,
बात हम सुलझाएं भी तो बता कैसे।

बात वो सुनना ही न चाहें हमारी
तो क्यों हम उसके पीछे यूं भागें।
एक चुप और सौ सुख अपना के जाना,
जिन्दगी की कश्ती चलाएं तो कैसे।

1.13pm 1 Feb 2020

Saturday, 1 February 2020

1178 दिल इख्तियार में नहीं

ये दिल नहीं इख्तियार में,
छोड़ गुल,जाता है खार में।

गमगीन हुआ  , है  ये इतना
कि सुर सजता नहीं सितार में।

जो मजा तुझे मिलने में है,
वह मजा नहीं इंतजार में।

चल तो पड़े हैं मिलने तुझे,
पर राह तो है रेगज़ार में।

तू बता दे ये अब तो सनम,
क्या तेरा हूं हकदार में।

क्या युँ ही  रहेंगी दूरियाँ,
और हम रहेंगे कतार में।

4.42pm 31Jan 2020 Friday