Followers

Monday, 30 April 2018

542 मिलने की फरियाद करता हूं( Milne Ki Fariyad Karta Hoon)

आ जाओ पास मेरे, मैं तुमको याद करता हूं।
दिन हो चाहे रात तुमसे मिलने की फरियाद करता हूं।
सफर कट गया था, कितने आराम से ,जब तुम मेरे साथ थी।
वही समां फिर पाने की आस करता हूं।

अकेला मैं यूं ही कहाँ तक चलूँ, ए मेरे हमदम।
साथ तेरा पाने की आस करता हूं।
पा लूं तुझे मैं ,ए मेरे हमदम।
दिन हो या रात, तुमसे मिलने की फरियाद करता हूं।

आसान नहीं है सफर जिंदगी का पूरा करना।
जो तू हो तो, तन्हाइयों से इसे मैं आजा़द करता हूं।
शामिल हो मेरे सफर में अब ,ए मेरे दोस्त।
वही समां फिर पाने की आस करता हूँ।
दिन हो चाहे रात........... फरियाद करता हूं।
542 30April 2018
Aa Jao Paas Mere, Main Tumko Yaad Karta Hoon.
Din Ho Chahe Raat , Tumse Milne Ki Fariyad Karta Hoon.
Safar kat gaya tha kitne aaram se ,Jab Tum Mere Sath thi.
Wahi sama Phir Pane Ki Aas Karta Hoon.
Akele Mein Yuhi kahan tak chalu e' mere Humdum.
Sath Tera Pane Ki Aas Karta Hoon.
Palun Tujhe Mein e' Mere hamdam.
Din Ho Ya Raat Tumse Milne Ki Fariyad Karta Hoon.

Aasan Nahi Hai Safar zindagi ka pura karna.
Jotu Ho to tanhaiyon Se ise Main Azaad Karta Hoon.
Shamil Ho Mere safar mein ab, e' mere dost.
Vahi Sama Phir Pane Ki Aas Karta Hoon.
Din Ho Chahe Raat......... Fariyad Karta Hoon.

Sunday, 29 April 2018

541 बाहों में तेरी

बाहों में तेरी एक सुकून सा मिलता है।
दिल मचलता है जब साथ तेरा मिलता है।
सफ़र कटता जाता है आराम से बाहों में तेरी।
थकान कहां जाती है पता ही नहीं चलता है।
बाहों में तेरी एक सुकून सा मिलता है।

बहुत सफर तय हो गया जिंदगी का तेरा साथ पाकर।
पता भी ना चला कहां से कहां आ गए हम।
जब भी अरमानों का जोर चलता है।
हर चीज आसान होती है जब तेरा साथ मिलता है।
बाहों में तेरी एक सुकून सा मिलता।

कोई शह नहीं बनी जो हमें तोड़ सकी।
जिंदगी की राहें रही एक, ना इसे मोड़ सकी।
सफर कटता गया जिंदगी का आराम से।
क्योंकि  जिंदगी को हमेशा साथ तेरा मिलता है।
बाहों में तेरी एक सुकून सा मिलता है।
 29 April 2018

Saturday, 28 April 2018

540 जिंदगी

जिंदगी गुजर जाती है।
 सुबह आती है, शाम जाती है।
ख्याल आते हैं जाते हैं।
 जिंदगी सपने दिखाती है।

लोग मिलते हैं।
 मिल कर बिछड़ते हैं।
जिंदगी यूं ही ,
किसी के काम आती है।

गुजर जाएगी यूं ही,
चलते चलते राहों पर।
कभी होंगे कांटे इसमें।
कभी फूल खिलाती है।

जिंदगी गुजर जाती है।
 सुबह आती है, शाम जाती है।
ख्याल आते हैं जाते हैं।
 जिंदगी सपने दिखाती है।
4.41pm 28 April 2018

Friday, 27 April 2018

Z 539 खुशी समेट ना सका (Khushi Samet Na Saka.)

9788189331894 53095 BookZindgi1

खुशी जो दी तूने मुझे, मैं ही समेट ना सका।
तू किस कदर मुझे प्यार करती है, मैं ही देख ना सका।

 किस्मत ही कुछ ऐसी थी ,कि मैं आगे बढ़ गया।
पीछे जो छूटा ,कभी उसे समेट ना सका।

आज तन्हा हूं अपनी कामयाबियों के साथ।
आज जो मुड़ कर पीछे देखा ,तो तुझे देख ना सका।

 तेरी भी राहें  शायद, जुदा हो गई थी मेरी राहों से।
फिर मिलेंगे न कभी हम बिछड़ के, ये सोच ना सका।

सोचता कुछ तो संभाल लेता ,वक्त को और तुझ को।
पर ऐसे पीछे पड़ा कामयाबी के ,कि तेरा होश ना रहा।

अब पछताने से हासिल भी क्या, क्योंकि।
अब न मैं वो रहा ,ना वक्त वो रहा।
539 27 April 2018
Khushi Jo di Tune Mujhe , Mein Woh Samet Na Saka.
Tu Kis Kadar mujhe pyar karti hai ,main hi dekh Na Saka.

Kismat hi kuch Aisi Thi Ki Mein Aage badh gaya.
 Piche jo chuta ,Kabhi use Samet Na Saka.

Aaj Tanha Hoon apni kamyabion ke sath.
Aaj Jo Mod Ke Piche Dekha, Toh Tujhe Dekh Na Saka.

Teri Bhi Rahain Shayad ,Juda Ho Gayi Thi Meri Rahon Se.
Phir milenge Na Kabhi Hum Bichad Ke, Ye Soch Na Saka.

Sochta Kuch Toh sambhalta wakt Ko or Tujh ko.
Par aise Piche Pada kamyabi ke,k  Tera Hosh Na Raha.

Ab Pachtane se Hasil Bhi Kya. Kyunki,
 Ab Na Main Woh Raha, Na Waqt vo  raha.

Thursday, 26 April 2018

Z 538 मिलेंगे आज बिछड़े यार ( Milenge Aaj Bichde yaar.)

9788189331894 53095 BookZindgi1

मिलेंगे आज बिछड़े यार।
होगी प्यार की बौछार।
आंखों में छलकते आंसू होंगे।
आ जाए ना ,कहीं बाढ़।

मिल बैठेंगे, और, करेंगे बात।
गुजरे जमाने की यादें होंगी।
कुछ नए जमाने की बात।
 मिलेंगे जब बिछड़े यार।

खिलखिलाकर खूब हंसेंगे।
गले मिलेंगे ,और खिलेंगे।
और होगी प्यार की बरसात।
मिलेंगे आज बिछड़े यार।
538 26 April 2018

Milenge Aaj Bichde yaar.
Hogi Pyar ki bauchhar.
Aankhon Mein chalakte Ansu Honge.
 Aajae Na Kahin baar.

Mil baithenge aur Karenge Baat.
Gujare Zamane Ki Yaadein Hongi.
Kuch nae Zamane Ki Baat.
Milenge Jab Bichde yaar.

Khil Khila kar khoob Hansege.
Gali Milenge or khilenge.
Aur Hogi Pyar ki Barsat.
Milenge Aaj Bichde yaar.

Wednesday, 25 April 2018

537 थकान Thkaan)

थक गया हूं जानम, तुझे पुकार के।
 कब आएगी तू मेरे द्वार पे।
 आंखें तरस गई ,  बिन तेरे दीदार के।
थक गया हूं जानम तुझे पुकार के।

आ पास मेरे, दिल को कुछ सुकून तो मिले।
भुला दे, आज तक जितने भी थे शिकवे गिले।
बैठ गया हूं मैं अब,थक हार के।
थक गया हूं जानम तुझे पुकार के।

कितना था सकून जब तू मेरे साथ थी।
खिला हुआ था में ,जिंदगी बहार थी।
मुरझा गया हूं जानम,  बिन तेरे प्यार के।
थक गया हूं जानम तुझे पुकार के।
17.52pm 25 April 2018
Thak Gaya janam Tujhe Pukar ke.
 Kab Aayegi Tu, mere Dwar pe.
Aankhen Taras Gayi Bin Tere Deedar ke.
Thak  Gaya Hun Janam,Tujhe Pukar Ke.

Aa Paas Mere Dil Ko Kuch Sukoon To Mile.
Bhula de, Aaj Tak jitne bhi The Shikwe Gile.
Baith gaya hoon main ab Thak Haar ke.
Thak  Gaya Hun Janam,Tujhe Pukar Ke.

Kitne Tha Sukoon Jab Tu Mere Saath thi.
Khila Hua Tha Main, Zindagi Bahar thi.
Murjha gaye ho jaanam, Bin Tere Pyaar Ke.
Thak  Gaya Hun Janam,Tujhe Pukar Ke.

Tuesday, 24 April 2018

536 नज़रिया (Nazaria)

तुम देखते हो जिंदगी को  जिस नज़र से मेरी नजर वो नहीं।
तुम्हारी नजरों में कीमत बस पैसे की है मेरी नजर पैसे पर नहीं।
कला को देखता हूं मैं जिस नजर से ,तेरे पास वो नजर नहीं।
अंदाज़ मेरा और तेरा है  जुदा जुदा ए मेरे हमसफ़र।
पर तेरी मेरी मंजिल एक है जानेमन ,दो नहीं।
चलना तो हमें  है एक ही रास्ते पर जहां तक भी चलें।
अंदाज़ चाहे देखने के अलग अलग हो हमारे ए दिलनशीं ।
तुम अपनी नजर से देखो मैं अपनी नजर से देखता हूं।
 क्योंकी मंज़िल हमारी एक ही है, दो अलग अलग नहीं।
 24 April 2018
Tum Dekhte Ho Zindagi ko jis Nazar Se, Meri Nazar Woh nahi.
Tumhari nazron mein Keemat bas Paise Ki Hai ,Meri Nazar Paise Par nahi.
Kala ko dekhta hoon Main Jis Nazar Se, Tere Paas Woh Nazar Nahi.
Andaaz Mera aur Tera Hai Juda Juda Aye Mere Humsafar
Teri Meri Manzil ek hai Janeman, Do Nahi .
Chalna to Hame Hai Ek Hi Raste Par, jahan tak bhi Chalein.
Andaaz chahe dekhne ke alag alag Ho Hamare e' dilnashin.
 Tum apni Nazar Se Dekho, Mai apni Nazar Se dekhta hoon.
Kyon Ki Manzil hamari ek hi hai ,do alag alag nahi.