Followers

Sunday 29 April 2018

541 बाहों में तेरी

बाहों में तेरी एक सुकून सा मिलता है।
दिल मचलता है जब साथ तेरा मिलता है।
सफ़र कटता जाता है आराम से बाहों में तेरी।
थकान कहां जाती है पता ही नहीं चलता है।
बाहों में तेरी एक सुकून सा मिलता है।

बहुत सफर तय हो गया जिंदगी का तेरा साथ पाकर।
पता भी ना चला कहां से कहां आ गए हम।
जब भी अरमानों का जोर चलता है।
हर चीज आसान होती है जब तेरा साथ मिलता है।
बाहों में तेरी एक सुकून सा मिलता।

कोई शह नहीं बनी जो हमें तोड़ सकी।
जिंदगी की राहें रही एक, ना इसे मोड़ सकी।
सफर कटता गया जिंदगी का आराम से।
क्योंकि  जिंदगी को हमेशा साथ तेरा मिलता है।
बाहों में तेरी एक सुकून सा मिलता है।
 29 April 2018

No comments: