Followers

Tuesday, 8 October 2019

1062 कौन कहता है जिंदगी आसान है (Kaun Kahta Hai Jindagi Aasan hai.)

कौन कहता है जिंदगी आसान है।
देखिए हर कोई अपने में परेशान है।
कठिनाइयां तो आती हैं जिंदगी में,
 पर उन्हें सुलझाने में हैरान है।

कौन कहता है जिंदगी आसान है।
देखिए कितनी है दौड़ भाग,
खुशियां रहती हैं आस-पास ,
फिर भी, उनसे अनजान है।

कौन कहता है जिंदगी आसान है।
तो क्या हुआ.. ना सही।
काम करते जाइए अपनी अपने,
जो हो गया पूरा ...वही इनाम है।

कौन कहता है जिंदगी आसान है।
 लगा रह तू.. अपनी ही धुन में।
चलता जा अपनी मंजिल को छूने।
क्या हुआ, जो जिंदगी में तूफान हैं।

कौन कहता है जिंदगी आसान है।
 छोड़ यह सब सोचना।
अब हमें हैं देखना।
अपने क्या अरमान हैं।

लग रहा है जिंदगी आसान है।
हो रहे पूरे अरमान हैं।
साथियों से मिल रहा सम्मान है।
लग रहा है जिंदगी आसान है।
11.05pm 8 Oct  2019 Tuesday


Kaun Kahta Hai Jindagi Aasan hai.
Dekhiae.. Har Koi Apne Mein pareshan hai.
 Kathnaiyan tu Aati Hain Zindagi Mein.
Per unhen Suljhane Mein hairan Hai

Kaun kaihta hai Jindagi Aasan hai.
Dekhiye kitni hai Bhag Daud.
Khushiyan rahti hai aaspaas.
Fir Bhi Unse Anjaan Hai.

Kaun Kehta Hai Jindagi Aasan Hai.
To Kya Hua ........Na Sahi.
Kaam Karte Jaaie Apne Apne.
Jo Ho Gya pura ...Vahi Inaam hai.

Kaun Kahta Hai Jindagi Aasan hai.
Laga Reh Tu... apni Dhun Mein.
Chalta Ja apni manzil ko chhune.
Kya Hua Jo Jindagi Mein tufan hai.

Kaun Kahta Hai Jindagi Aasan hai.
Chudiye sab sochana..
Ab Hamen hai dekhna.
 Apne kya Armaan Hain.

Lag raha hai Jindagi Aasan hai.
Ho rahe pure Armaan Hain..
 Sathiyon se mil raha Samman hai.
Lag raha hai Jindagi Aasan hai.

Monday, 7 October 2019

Poz1061 ऐ वक्त (e'Wakt)

ऐ वक्त, तू चला चल।
ठहरना मत,
नहीं तो ,मेरी जिंदगी भी,
यहीं ठहर जाएगी।

ऐ वक्त ,तू ज़रा,
मुझ पर ,उपकार रखना।
 बुरा ना होना,नहीं तो,
जिंदगी धीमी हो जाएगी।

ऐ वक्त, मैं खुश हूँ।
तू मेरे साथ है।
मुझे अपनी मर्जी से,
तुझे बदलने का अधिकार है।

ऐ वक्त, तू सहज है.
तू सबको उपलब्ध है.
चाहें तो तुझे अच्छा बना लें।
चाहें तो बुरा।

तेरे बिना जीवन की कल्पना नहीं.
तुझसे ही यह संसार है ।
तू है तो सब कुछ है।
तेरे बिना ,जीवन कहाँ यार है।
6.00pm 7 Oct  2019 Monday
 E Waqt Tu Chala Chal,
Thehrna matt.
Nahin To Meri Jindagi bhi,
 Yahin theher Jayegi.

E Wakt, Tu Zara.
Mujhper Upkaar karna.
Bura na Hona. Nahin to,,
Jindagi Dheiemi ho jayegi.
E Waqt main Khush hun.
Tu Mere Saath Hai.
Mujhe Apni Marzi se,
Tujhe badalne Ka Adhikar hai.

Tu Sahaj hai,
To Sabko uplabdh hai.
Chahe to Tujhe Achcha banaa le.
Chahe To Bura.

Tere Bina Jeevan Ki Kalpana Nahin.
Tujhse hi hai Sansar Hai.
Tu Hai To Sab Kuchh hai,
Tere Bina Jivan ..kahan Yaar Hai.

Sunday, 6 October 2019

1060 तेरी तस्वीर

क्यों घबरा रहा है मन तेरा।
इस दुनिया की भीड़ में।
सहज हो जा तू जरा।
डुबो कर किसी की पीड़ में।

तेरे जैसे बहुत हैं यहाँ।
तू अकेला ही नहीं है।
तू ही जकड़ा हुआ नहीं है,
और भी बहुत हैं इस जंजीर में।

मत घबरा इस दुनिया से।
कट जाएंगे हर रास्ते।
तू अपनी धुन में चला चल।
मिल जाएगा जो होगा तकदीर में।

सबकी दुनिया रंगीन कर।
भेदभाव सब छोड़कर।
देख तुझे भी, फिर मिलेंगे।
 हर रंग ,तेरी तस्वीर में।
8 55pm 6 Oct 2019 Sunday

Saturday, 5 October 2019

PozQS1059 कुम्हार की पुकार

दिये माटी के बनाए हैं मैंने।
कर लेना अपने घर तुम उजाला।
जो ले जाओगे मेरे पास से तुम,
 मेरे घर भी हो जाएगा उजाला।

बड़ी आस है इस माटी से मुझको।
दिये जब देंगे रोशनी तुझको,
 हो जाएगा मेरे घर भी उजाला।
मिल जाएंगे खुशी के पल भी सबको।

बड़ी चकाचौंध में तू खोया हुआ है।
जरा इधर भी नजर तू डाल लेना।
तेरे घर जब माटी के दिए जलेंगे,
किसी और को भी खुशी के पल मिलेंगे।

मैं भी हूँ तेरे देश का ही  इंसान।
मुझे भी जरा , मेरा हक दे देना।
दूर देशों के लोगों की बाद में सोचना।
अपने भाई पर जरा उपकार कर देना।

खुशहाल तभी होगा मुल्क मेरा।
जब खुशहाल होगा यहाँ का हर इंसान।
मेरी मेहनत का भी मुझे कुछ हिस्सा मिलेगा।
मेरी दीवाली पर भी,मेरे घर में दिया जलेगा।

दिये तो बहुत है मेरे पास लेकिन,
 इनमें तेल भी तो डालना होगा।
जो मोल ले जाओ तुम मुझसे यह दिये।
तेरे घर के साथ उजाला मेरे घर भी होगा।
7.45pm Saturday 5 Oct 2019

Friday, 4 October 2019

1058 आगे बढ़ (Aage Badh)

तू ना डर।
आगे बढ़।
छोड़ जिद।
डगर पकड़।
हौंसला रख।
मंजिल है सामने,
नजर रख।
कदम बड़ा।
मंजि़ल छू जा।
न कर आराम।
हौसला दिखा।
कदम हों तेज।
फासला निपटा।
मंजिल की दूरियाँ,
तू मिटा।
नजर दोड़ा,
मंजिल को देख,
कदम उठा।
न डर तू,
होंसला दिखा।
7.32pm 4 Oct 2019 Friday

Tu Na Darr.
Aage badh.
Chhod Jidd.
Dagar Pakad.
Hosla Rakh.
Manzil Hai Samne.
Najar Rakh.
Kadam Badha.
Manzil chhoo ja.
Na Kar Aaram.
Hosla dikha.
Khadm hon Tez
Fasla Mita.
Manzil ki duriyan,
Tu Mita.
Nazar Dodha.
Manzil ko dekh.
Kadam Utha.
Na Darr Tu,
Honsla Dikha.

Thursday, 3 October 2019

1057 लगता है, हँसना छोड़ दिया है (Lagta Hai hansna chhod diya hai).

लगता है, तुमने हँसना छोड़ दिया है।
जिंदगी को, गम की ओर मोड़ दिया है।
खिलखिलाते थे जो ,कभी बेहिचक,
आज उसको लोगों की पसंद से जोड़ दिया है।
क्या बोलेगा कोई यूँ हंसता देख कर,
यही सोचकर, हँसना छोड़ दिया है।

कहा़ँ गई वह बेपरवाह सी जिंदगी।
अब जिसका गम से रिश्ता जोड़ दिया है।
 खुद को भूल गए दूसरों को खुश करने में,
खुद से ही अब मुँह मोड़ लिया है।
क्यों जिंदगी को अपने लिए जीना छोड़ दिया है।
क्यों तुमने हंसना छोड़ दिया है।

अब तो भूल जाओ इस दुनिया को।
बहुत कुछ अपने हिस्से का इसको दे दिया है।
समेट लो , अब जो है तुम्हारे अपने पास।
समय ने वक्त तुम्हें दे दिया है।
हँस लो आज तुम खिलखिला कर,
 क्यों तुमने हँसना छोड़ दिया है।
11.06pm 3 October 2019 Thursday
Lagta Hai Tumne hansna chhod diya hai.
Jindagi ko Gam ki aur Mod Diya Hai.
Khilkhilate the Jo Kabhi behichak.
Aaj usko Logon ki Pasand se Jod Diya Hai.
Kya bolega Koi Yun hansta Dekhkar,
Yahi Soch kar hansna chhod diya hai.

Kahan gayi vo beparvah Si Zindagi.
 Ab Jiska Gam se Rishta Jod Diya Hai.
Khud ko bhul gaye dusron ko Khush karne mein.
Khud Se Hi ab Munh Mod liya hai .
Kyon Jindagi ko apne liye Jina chhod diya hai..
Kyon Tumne ,hansna chhod diya hai.

Ab To bhul jao Is Duniya Ko.
Bahut Kuchh Apne Hisse ka isko De Diya Hai.
Samet Lo kuch Hai Tumhare apne pass .
Samay Ne Waqt Tumhe De Diya Hai.
Hans lo Aaj Tum khilkhila kar.
 Kyon ,Tumne hansna chhod diya hai

Wednesday, 2 October 2019

1056 एक चुप सौ सुख (Ek Chupp So Sukh)

आज बैठ गई चुप , कुछ सोच के।
देखें क्या होता है खुद को रोक के।

बोलने में ही हमेशा बढ़ाई नहीं होती।
चुप रहकर भी कई बातें हैं हो जाती।

आज देखते हैं इस चुप की करामात।
देखें, यह चुप लाता है क्या सौगात।

एक चुप सौ सुख की सुनी कहावत।
देखें कैसे चुप्पी का होता है स्वागत।

 बोल बोल कर बहुत कुछ गंवाया है।
छूटा जो तीर  फिर वापस ना आया है।

आज चुप्पी अपना करामात दिखाएगी।
आज भरोसा है, बिगड़ी बात बन जाएगी।
11.08pm 2 Oct 2019 Wednesday


Aaj Baith Gai Chup Kuchh sochkar.
Dekhiae kya hota hai Khud Ko rok kar.

Bolane Mein Hi Hamesha Badaai Nahin Hoti.
Chup reh Kar Bhi Kai baten Hain Ho Jaati.

Aaj dekhte hain chup ki Karamat.
Dekhen yrh Chupp Lata hai kya saugat.

Ek chup sau Sukh Ki suni kahavat.
Dekhen Chuppi Ka Kaise Hota Hai Swagat.

Bol bol kar bahut Kuchh Gawaya hai.
Chhota Jo Teer Fir Wapas Na Aaya Hai.

Aaj Chuppi apna karamat Dikhaegi.
Aaj Bharosa Hai ,Bigdi Baat Ban Jayegi.