Punjabi version 2999
English version 2998
1122 1122 1122 22
क़ाफ़िया आर
रदीफ़ हमारा क्या है
मेरे कैसे भी हो हालात हमारा क्या है।
तू जो कह दे वही सच बात हमारा क्या है।
है तुम्हारे यहांँ आंँसू भी तो मोती जैसे।
न कोई पूछे है जज़्बात हमारा क्या है।
वो हसीं शाम जुदा आप हुए जब हमसे।
न वो गुज़री अभी है रात हमारा क्या है।
वो रहें खुश है यही रब से दुआ, हम पर तो।
हो रही गम की है बरसात हमारा क्या है।
जो खुशी तुमको मिलेगी उसमें खुश हो लेंगे।
मिले तुमको हसीं सौगात हमारा क्या है।
दो जहां की थी लुटाई सभी खुशियांँ उन पर।
न मिली प्यार की खै़रात हमारा क्या है।
बचा उनको लिया, थी 'गीत' की किस्मत अच्छी।
लगी थी चोट हुआ घात हमारा क्या है।
7.25pm 21 Jan 2025
इस बहर का फिल्मी गीत
कभी खुद पर कभी हालात पर रोना आया
No comments:
Post a Comment