Followers

Monday 4 June 2018

577 हमराज ना मिले (Humraaz Na Mile)

हमदर्द मिले, हमराज ना मिले।
वहीं दर्द मिले, जहां राज खुले।

दर्द पीकर चलता गया ,हमदर्द मेरे साथ चलें।
राज बेपर्दा हुआ ,जहां गद्दार मिले।

किसको अपना समझूं, किसको मैं बेगाना।
चाहता तो वो जगह हूं, जहां प्यार मिले।

हर कोई अपना लगता है ना लगता कोई बेगाना।
पर राज़ मेरा खुल गया, ना मुझे राजदार मिले।

अंधेरों ने भी मेरा साथ ना दीया हमराज़ बनने में।
बंद दीवारें भी ना मिली, ना घर बार मिले।

कैसे रहता राज मेरा, राज़ बनकर।
जब हमदर्द मिले ,पर हमराज़ ना मिले।

हमदर्द मिले, हमराज ना मिले।
वहीं दर्द मिले, जहां राज खुले।

दर्द पीकर चलता गया ,हमदर्द मेरे साथ चलें।
राज बेपर्दा हुआ ,जहां गद्दार मिले।
577 4.59pm 1Jun2018
Humdard Mile, Humraaz Na Mile.
Wahin Dard Mile , Jahan Raaz khule.

Dard pee kar Chalta Gaya, Hamdard mere saath Chale.
Raaz Bepardah Hua, Jahan Gaddar mile.

Kisko Apna Samjhun,  Kisko main Begana.
Chahata toh Woh Jagah Hun, Jahan Pyar Mile.

Har koi apna lagta hai ,na Lagta Koi Begana.
Par raaz Mera khul gaya, na mujhe Raazdaar Mile.

Andheron Ne Bhi Mera Saath Na Diya,Humraaz banne mein.
Band Diwaaren Bhi na Mili ,Na Ghar Baar Mile.

No comments: