English version 3123
Punjabi version 3122
212 212 212 2
काफिया आ
रदीफ़ फायदा क्या
उसने जो भी कहा फ़ायदा क्या।
छोड़ जब वो गया फ़ायदा क्या।
करके मेहनत ये पाई थी मंजिल।
साथ तू ना रहा फ़ायदा क्या।
जिसने तोड़ा ये मासूम दिल है।
उससे ही अब लगा फ़ायदा क्या।
साथ जिसने है छोड़ा सफर में।
मुड़़ उसे देखना फ़ायदा क्या।
प्यार नासूर सब जानते हैं।
कर के इसकी दवा फ़ायदा क्या।
हो गया जब सज़ा का है ऐलान।
अब तो ख़ुद को बचा फ़ायदा क्या।
भाव ही लुट गए जब जिस्म से।
अब गले वो मिला फ़ायदा क्या।
ख़ाक जब हो गया 'गीत' सब कुछ।
आग को अब बुझा फायदा क्या।
3.44pm 27 May 2025
इस बहर पर फिल्मी गीत
रात भर का है मेहमां अंधेरा
2 comments:
Your expression is too good Sangeeta Gee
Very good 👍
Post a Comment