Punjabi version 2423
English version 3414
2122 1212 22
काफि़या आने
रदीफ़ को
हैं वो बेताब पास आने को।
कह के थे जो गए भुलाने को।
जो थे वादा वो ले गए हमसे।
हमको बरसों लगे निभाने को।।
मुझ पे जो था किया सितम उसने।
दिल नहीं भूलता फसाने को।
मिलते हैं प्यार से जो दिल वाले।
क्या हो जाता है इस जमाने को।।
कैसे होता यकीन हमको ,वो।
करते थे प्यार बस दिखाने को।।
रहते थे पास दिल के जो मेरे ।
अब हैं बेताब दूर जाने को।।
याद आते रहे हमेशा वो,
जिद थी दिल से जिन्हें भुलाने को।।
10.28am 12 July 2021
1 comment:
वो जब याद आए बहुत याद आए
Post a Comment