Followers

Friday, 23 July 2021

1716 Ghazal : गज़ल : आ भी जाओ कि अब तो बाहों में

Punjabi version 2430

 2122 1212 22

काफि़या अती, Qafia ati

रदीफ़ है, Radeef Hai

लंबे गेसू वो जब झटकती है।

जु़ल्फ़ शाने पे उनके गिरती है ।


जब लगाते वो आँख में काजल।

धार सुरमे की उनपे जचती है।


होंठ उनके युँ सुर्ख होते हैं ।

मखमली शाम जैसे ढलती है।


पाँव नाजुक हैं ,फूल से उनके।

वो कदम धीमे-धीमे रखती है ।


जब वो आती हमारी महफिल में ।

फिर कहाँ अपनी, पेश चलती है ।


सामने उनके रहते हैं, हम तो ।

क्यों नजर उनकी, फिर भटकती है ।


मिलते जब नैन ,नैन से उनके।

हर तमन्ना मेरी मचलती है।


आ भी जाओ कि अब तो बाहों में।

 अब तो दूरी बहुत ये खलती है।


3..55 pm 22July 2021

No comments: